Ad image

धनबाद में गूंजा न्याय का स्वर, कैंडल मार्च में छलका पूर्णिमा नीरज सिंह का दर्द

हंसराज चौरसिया
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

 

धनबाद-

बहुचर्चित नीरज सिंह हत्याकांड को लेकर न्याय की लड़ाई एक बार फिर सड़कों पर दिखाई दी। सोमवार की शाम जस्टिस फॉर नीरज संगठन के आह्वान पर हजारों लोग मोमबत्तियाँ लेकर सड़क पर उतरे। जिला परिषद कार्यालय से शुरू हुआ यह कैंडल मार्च रणधीर वर्मा चौक तक पहुँचा, जहाँ पूरे माहौल में एक ही आवाज गूंज रही थी नीरज सिंह को न्याय दो। मार्च की अगुवाई झरिया की पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह कर रही थीं। समर्थकों के बीच खड़े होकर जब उन्होंने अपने पति को याद किया, तो उनकी आँखें नम हो उठीं और स्वर भर्रा गया। उन्होंने भावुक होकर कहा मैं आखिरी सांस तक अपने पति नीरज सिंह के लिए न्याय की लड़ाई लड़ती रहूंगी। यह संघर्ष केवल मेरा व्यक्तिगत संघर्ष नहीं है, बल्कि पूरे धनबाद की आत्मा की पुकार है। रणधीर वर्मा चौक पर पहुँचने के बाद लोगों ने मोमबत्तियाँ जलाकर नीरज सिंह को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान न्याय की मांग करते नारों से शहर की गलियाँ गूंज उठीं। उपस्थित लोगों ने कहा कि नीरज सिंह की हत्या केवल एक परिवार की पीड़ा नहीं, बल्कि पूरे धनबाद की अस्मिता पर गहरा आघात है। समर्थकों ने संकल्प लिया कि जब तक दोषियों को सख्त सजा नहीं मिलती, आंदोलन जारी रहेगा। आक्रोश और भावनाओं से भरे इस कैंडल मार्च ने यह संदेश दिया कि न्याय की लौ बुझने नहीं दी जाएगी और नीरज सिंह की यादें हमेशा जनता के दिलों में जीवित रहेंगी।

Share This Article
राज्य प्रभारी
Follow:
हंसराज चौरसिया स्वतंत्र पत्रकार, स्तंभकार एवं मीडिया कम्युनिकेशन से जुड़े पेशेवर हैं। वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हंसराज ने अपने करियर की शुरुआत स्वतंत्र प्रभात से की। बीते वर्षों में उन्होंने झारखंड के सामाजिक, राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर निरंतर लेखन, रिपोर्टिंग और ग्राउंड कवरेज किया है।उन्होंने विभिन्न चुनावों की प्रत्यक्ष एवं जमीनी रिपोर्टिंग करते हुए चुनावी माहौल, जनमत, स्थानीय मुद्दों, राजनीतिक गतिविधियों और मतदाताओं के बीच जाकर रिपोर्टिंग का अनुभव हासिल किया है। क्षेत्रीय राजनीति और जनसरोकार के मुद्दों पर उनकी रिपोर्टिंग में स्थानीय परिस्थितियों और प्रत्यक्ष अनुभवों को विशेष महत्व मिलता है। वर्तमान में वे झारखंड दर्शन, खबर मन्त्र, स्वतंत्र प्रभात, अमर भास्कर, झारखंड न्यूज़24 एवं क्राफ्ट समाचार सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए स्वतंत्र लेखन एवं रिपोर्टिंग कर रहे हैं। साथ ही झारखंड न्यूज़24 में राज्य प्रभारी के रूप में संपादकीय एवं संगठनात्मक जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस जमीनी मुद्दे, सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक विमर्श, आदिवासी समाज, राजनीति और जनहित से जुड़े विषयों पर रहा है। राजनीतिक संवाद एवं मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में भी उन्हें व्यावहारिक अनुभव प्राप्त है। शैक्षणिक रूप से हंसराज वर्तमान में रांची विश्वविद्यालय से हिंदी साहित्य में स्नातकोत्तर (2024–26) कर रहे हैं। साहित्यिक अध्ययन और पत्रकारिता के व्यावहारिक अनुभव का समन्वय उनके लेखन को विषयगत समझ, सामाजिक संवेदना और प्रभावी भाषा प्रदान करता है। हजारीबाग के बरगड्डा गांव से आने वाले हंसराज वर्तमान में रांची में रहते हैं और स्वतंत्र पत्रकारिता के माध्यम से झारखंड के सामाजिक, राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़े विषयों को व्यापक विमर्श तक पहुंचाने के लिए सक्रिय हैं।
Leave a Comment