Ad image

आज का पंचांग व राशिफल- 31 अगस्त 2025

हंसराज चौरसिया
11 Min Read
WhatsApp Group Join Now

सेन्ट्रल डेस्क-
राशिफल

भाद्रपद शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि आज देशभर में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई जा रही है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार यह तिथि विशेष रूप से राधाष्टमी के पर्व के लिए जानी जाती है, जिसे वैष्णव परंपरा में राधा रानी के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। भक्तजन मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और सौभाग्य की कामना करते हैं। आज के पंचांग के अनुसार सूर्योदय प्रातः 5 बजकर 43 मिनट पर और सूर्यास्त संध्या 6 बजकर 17 मिनट पर होगा। सूर्य कर्क राशि में तथा चंद्रमा वृश्चिक राशि में स्थित हैं। अनुराधा नक्षत्र रात्रि 3 बजकर 55 मिनट तक रहेगा। योग ऐद्र प्रातः 3 बजकर 8 मिनट तक प्रभावी रहेगा, इसके उपरांत वैधृति योग प्रारंभ होगा। रविवार के कारण पश्चिम दिशा की यात्रा वर्जित मानी गई है। यदि यात्रा अनिवार्य हो तो पान खाकर प्रस्थान करने की परंपरा बताई गई है। धार्मिक कार्यों के लिए आज का अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11 बजकर 36 मिनट से 12 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि इस समय में कोई भी नया कार्य आरंभ करने पर दीर्घकालिक सफलता की संभावना रहती है। वहीं, राहुकाल शाम 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक रहेगा, जिसमें शुभ कार्यों की शुरुआत निषिद्ध मानी गई है।

ज्योतिषाचार्य सह शिक्षाविद् डॉ. साकेत कुमार पाठक ने बताया कि आज का दिन विशेष रूप से व्यापार, निवेश और नये उपक्रमों के लिए अनुकूल है। राशिफल के अनुसार मेष और वृष राशि के जातकों को बड़ा लाभ मिलने की संभावना है, वहीं सिंह और वृश्चिक राशि के लोगों के लिए कार्यक्षेत्र में सफलता और प्रतिष्ठा प्राप्ति का समय है। धार्मिक मान्यता है कि राधाष्टमी के दिन राधा रानी की उपासना करने से जीवन में प्रेम, सौभाग्य और आध्यात्मिक संतोष की प्राप्ति होती है। साथ ही हनुमान जी की पूजा एवं सुंदरकाण्ड पाठ को भी आज विशेष फलदायी माना गया है।

डॉ साकेत कुमार पाठकज्योतिषाचार्य एवं शिक्षाविद
ग्राम+पत्रालय -खम्भवा, टाटीझरिया, हज़ारीबाग
चलभाष-7992410277
डॉ साकेत कुमार पाठक
ज्योतिषाचार्य एवं शिक्षाविद
ग्राम+पत्रालय -खम्भवा, टाटीझरिया, हज़ारीबाग
चलभाष-7992410277

आज का राशिफल

🐏मेष
मेष राशि के लोगों के लिए दिन व्यापार या नौकरी में कोई बड़ी ज़िम्मेदारी संभाल सकते हैं। लंबे समय से रुका हुआ काम अब गति पकड़ सकता है। डिजिटल मार्केटिंग, टेक्नॉलजी या रक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ होगा। कार्यस्थल पर आपके अनुशासन और स्पष्टता की सराहना होगी। पुराने निवेशों से फायदा मिल सकता है। यदि नया व्यापार शुरू करना चाह रहे हैं, तो मित्र या भाई का सहयोग लाभकारी रहेगा। आपके सम्‍मान और कारोबार में वृद्धि होगी और बड़ा मुनाफा हासिल होने से मन प्रसन्‍न होगा।

🐂वृष
वृष राशि के लोगों का भाग्‍य साथ दे रहा है और निवश और आमदनी दोनों के मामले में दिन अनुकूल रहेगा। प्रॉपर्टी, कृषि और रियल एस्टेट सेक्टर से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में पदोन्नति की संभावना बन रही है, खासकर उन लोगों के लिए जो पिछले कुछ समय से वरिष्ठों की नजर में हैं। आज आप किसी बड़ी ज़िम्मेदारी को कुशलता से पूरा करेंगे। व्यापार में कोई नया साझेदार जुड़ सकता है, लेकिन शर्तों को भलीभांति समझकर ही समझौता करें। आपके रुके कार्य पूर्ण होने से आपको बहुत खुशी होगी।

👫मिथुन
मिथुन राशि के लोगों के लिए नौकरी और कारोबार के मामले में दिन सफलता से भरा होगा। करियर के लिहाज से दिन थोड़ा अस्थिर हो सकता है लेकिन अगर आप धैर्य और बुद्धिमत्ता से काम लें तो बड़ी सफलता मिल सकती है। क्रिएटिव, आर्टिस्टिक और एजुकेशन से जुड़े कार्यों में सराहना और लाभ दोनों मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को बॉस से थोड़ी डांट सुननी पड़ सकती है, परंतु आगे जाकर यही काम उनकी तारीफ का कारण बनेगा। अचानक धन लाभ या साइड इनकम के स्रोत बन सकते हैं। आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी।

🦀कर्क
कर्क राशि के लोगों के लिए सम्‍मान और तरक्‍की के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति या नई ज़िम्मेदारी मिलने का समय है। ऑफिस में नेतृत्व की भूमिका निभाने का मौका मिलेगा। व्यापारी वर्ग के लिए कोई बड़ा क्लाइंट मिल सकता है जिससे भविष्य में लंबी साझेदारी बन सकती है। फाइनेंस और अकाउंटिंग से जुड़े लोगों को अच्छा प्रॉफिट हो सकता है। कार्यों में विलंब न करें। सरकारी फाइलों या दस्तावेज़ों में अटकाव दूर हो सकता है। आपको कोई बड़ी जिम्‍मेदारी पर काम करना पड़ सकता है।

🐅सिंह
सिंह राशि के लोगों को लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। विशेष कार्यों की प्राप्ति के लिए दिन उपयुक्त है और आपको बड़ा लाभ प्राप्‍त होगा। राजनीतिक या प्रशासनिक क्षेत्रों में प्रभाव बढ़ेगा। मीडिया, फिल्म या सरकारी क्षेत्र से जुड़े जातकों को बड़ा ब्रेक मिल सकता है। कोई पुराना विवाद सुलझ सकता है जिससे कार्यक्षेत्र में राहत मिलेगी। पैसों के मामले में थोड़ा सावधान रहें, विशेषकर ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में। लेन-देन करते समय रसीदें संभालकर रखें। वरना आगे चलकर आपको जब जरूरत पड़ेगी तो समस्‍या हो सकती है।

🙎‍♀कन्या
कन्या राशि के लोगों का दिन तरक्‍की से भरा होगा। कोई अधूरी योजना पूरी हो सकती है। तकनीकी क्षेत्रों में नौकरी करने वालों को नया प्रॉजेक्ट या प्रमोशन मिल सकता है। आपकी एनालिटिकल स्किल्स आज आपके काम आएंगी। व्यापारियों के लिए ग्राहकों का भरोसा बढ़ेगा और ब्रांड वैल्यू में वृद्धि होगी। बजट बनाकर चलें क्योंकि खर्च भी बढ़ सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को कोई महत्वपूर्ण सफलता मिलने की संभावना है। आपके मान सम्‍मान में वृद्धि होगी और कारोबार में मनचाहे परिणाम मिलने से खुशी होगी।

⚖तुला
तुला राशि के लोगों का दिन लाभ और सम्‍मान से भरा होगा। जो लोग बैंकर, वकील, सलाहकार, या शिक्षक हैं उन्हें कार्यस्थल पर विशेष सराहना मिल सकती है। नया सौदा या डील आपके पक्ष में हो सकता है। प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने के लिए दिन अनुकूल है। हालांकि लोन या कर्ज लेने से बचें। साझेदारी में चल रहे व्यापार में पारदर्शिता जरूरी है। धन के आगमन से पहले थोड़ी अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन धैर्य रखें। आपके मान सम्‍मान में वृद्धि होगी होगा और कारोबार में सफलता के योग हैं।

🦂वृश्चिक
वृश्चिक राशि के लोगों को बड़ा लाभ प्राप्‍त होगा। आपको एक साथ कई कार्य करने होंगे, जिससे थोड़ी थकावट हो सकती है, परंतु परिणाम संतोषजनक रहेंगे। सरकारी ठेके, रक्षा या मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। रुके हुए सरकारी कागज़ों पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। आय में वृद्धि होगी लेकिन मासिक बजट बनाकर चलना फायदेमंद रहेगा। साझेदारी से जुड़े मामलों में निष्पक्ष सोच रखें। आपके लिए तरक्‍की के योग बने हैं। अगर मेहनत करेंगे तो बड़ा लाभ मिल सकता है। आपका दिन खुशहाली में बीतेगा।

🏹धनु
धनु राशि के लोगों का दिन शुभ है। विदेश व्यापार या आयात-निर्यात से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ हो सकता है। करियर में नई ऊंचाइयों तक पहुंचने के संकेत हैं। नई योजना का प्रस्ताव मिल सकता है, जिसे मंजूरी मिलना तय है। निवेश से जुड़ी कोई पुरानी गलती लाभ में बदल सकती है। संतान की शिक्षा या करियर से जुड़ी कोई बड़ी खुशखबरी आपको उत्साहित करेगी। आप कोई ऐसा काम पूरा कर पाएंगे जो काफी समय से रुका पड़ा था। निवेश के मामले में बड़ा लाभ हो सकता है और आपकी तरक्‍की होगी। आपका दिन सुख से भरा होगा।

🐊मकर
मकर राशि के लोगों को कारोबार और धन सम्‍मान के मामले में बड़ा लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में प्रभुत्व बढ़ेगा और लोगों के बीच आपकी साख मजबूत होगी। ऑफिस में आपकी सोच को लोग गंभीरता से लेंगे। उच्च पदस्थ अधिकारियों से संबंध बन सकते हैं। ट्रांसफर या प्रमोशन के योग बन रहे हैं। व्यापार में नया सौदा हो सकता है लेकिन भुगतान की शर्तों पर सतर्क रहें। बैंक से जुड़ा कोई काम निपट सकता है। आपको अचानक से किसी जरूरी काम से बाहर जाना पड़ सकता है और उसमें आपको लाभ और तरक्‍की हासिल होगी।

🍯कुंभ
कुंभ राशि के लोगों का दिन सफलता से भरा होगा और आपके सामने अचानक से कुछ ऐसी परेशानियां आ सकती हैं कि जिनके बारे में आपने सोचा भी नहीं होगा। आपके सामने कुछ अजीब परिस्थितियां आ सकती हैं, लेकिन आपका तटस्थ रवैया और व्यावसायिक समझ आपको मजबूत बनाएगी। साझेदारों या सहकर्मियों से संवाद में सावधानी बरतें। प्रॉपर्टी संबंधित फैसलों को कुछ दिन के लिए टालना बेहतर होगा। कार्यक्षेत्र में ज़्यादा परिश्रम की आवश्यकता है। किसी पुरानी फाइल का समाधान मिलने से धन लाभ संभव है। आपको अचानक से बड़ा लाभ होगा।

🐟मीन
मीन राशि के लोगों का दिन मान सम्‍मान और तरक्‍की से भरा होगा। आपको मेहनत का सच्चा फल मिलने से मन काफी खुश होगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में कोई नई शाखा खोलने या ब्रांड विस्तार का योग बन रहा है। धन के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा। जो लोग क्रिएटिव लाइन या अध्यात्म से जुड़े हैं उन्हें विशेष सम्मान मिल सकता है। शाम के समय पारिवारिक सहयोग से कोई महत्वपूर्ण निर्णय होगा। आपका दिन खुशहाली में बीतेगा और आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी।

Share This Article
राज्य प्रभारी
Follow:
हंसराज चौरसिया स्वतंत्र पत्रकार, स्तंभकार एवं मीडिया कम्युनिकेशन से जुड़े पेशेवर हैं। वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हंसराज ने अपने करियर की शुरुआत स्वतंत्र प्रभात से की। बीते वर्षों में उन्होंने झारखंड के सामाजिक, राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर निरंतर लेखन, रिपोर्टिंग और ग्राउंड कवरेज किया है।उन्होंने विभिन्न चुनावों की प्रत्यक्ष एवं जमीनी रिपोर्टिंग करते हुए चुनावी माहौल, जनमत, स्थानीय मुद्दों, राजनीतिक गतिविधियों और मतदाताओं के बीच जाकर रिपोर्टिंग का अनुभव हासिल किया है। क्षेत्रीय राजनीति और जनसरोकार के मुद्दों पर उनकी रिपोर्टिंग में स्थानीय परिस्थितियों और प्रत्यक्ष अनुभवों को विशेष महत्व मिलता है। वर्तमान में वे झारखंड दर्शन, खबर मन्त्र, स्वतंत्र प्रभात, अमर भास्कर, झारखंड न्यूज़24 एवं क्राफ्ट समाचार सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए स्वतंत्र लेखन एवं रिपोर्टिंग कर रहे हैं। साथ ही झारखंड न्यूज़24 में राज्य प्रभारी के रूप में संपादकीय एवं संगठनात्मक जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस जमीनी मुद्दे, सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक विमर्श, आदिवासी समाज, राजनीति और जनहित से जुड़े विषयों पर रहा है। राजनीतिक संवाद एवं मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में भी उन्हें व्यावहारिक अनुभव प्राप्त है। शैक्षणिक रूप से हंसराज वर्तमान में रांची विश्वविद्यालय से हिंदी साहित्य में स्नातकोत्तर (2024–26) कर रहे हैं। साहित्यिक अध्ययन और पत्रकारिता के व्यावहारिक अनुभव का समन्वय उनके लेखन को विषयगत समझ, सामाजिक संवेदना और प्रभावी भाषा प्रदान करता है। हजारीबाग के बरगड्डा गांव से आने वाले हंसराज वर्तमान में रांची में रहते हैं और स्वतंत्र पत्रकारिता के माध्यम से झारखंड के सामाजिक, राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़े विषयों को व्यापक विमर्श तक पहुंचाने के लिए सक्रिय हैं।
Leave a Comment