May 20, 2024
Jharkhand News24
प्रदेश

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने छठ महापर्व को लेकर कांके डैम और हटनियाँ तालाब छठ घाट में चल रही तैयारियों का किया निरीक्षण

Advertisement

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने छठ महापर्व को लेकर कांके डैम और हटनियाँ तालाब छठ घाट में चल रही तैयारियों का किया निरीक्षण

छठ घाटों पर स्वच्छता, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश

संवाददाता : रांची

लोक आस्था और उपासना का चार दिवसीय छठ महापर्व आज से शुरू हो चुका है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कांके डैम और हटनियाँ तालाब छठ घाटों की साफ- सफाई, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी छठ घाटों को स्वच्छ और सुरक्षित रखने का निर्देश अधिकारियों को दिया। मुख्यमंत्री ने नदी, तालाबों, डैमों और अन्य जलाशयों में जलस्तर और गहराई वाले स्थानों को चिन्हित कर वहां सुरक्षा की विशेष व्यवस्था और सभी घाटों पर विद्युत की व्यवस्था करने को कहा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि व्रतधारियों और श्रद्धालुओं को छठ घाटों पर पूरी सहूलियत और सुविधा मिले। उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसे हर हाल में सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री के निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा और रांची नगर निगम के प्रशासक अमित कुमार और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Advertisement

Related posts

कतर में गिरफ्तार 8 पूर्व भारतीय नौसैनिकों को नहीं होगी फांसी, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

jharkhandnews24

मारवाड़ी महाविद्यालय के मास्टर इन कंप्यूटर एप्लीकेशन विभाग में एक इंडक्शन एवं ओरिएंटेशन प्रोग्राम का हुआ सफल आयोजन

jharkhandnews24

बकाया कमीशन भुगतान नहीं तो एक अगस्त से हड़ताल जाएंगे पीडीएस दुकानदार

jharkhandnews24

रांची में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा, घर वालों से लड़ाई कर हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक

jharkhandnews24

दिवंगत मंत्री जगरनाथ महतो का पार्थिव शरीर को लाया गया रांची, अंतिम दर्शन के लिए जुटे मंत्री व विधायक, लोगों को लगी भीड़

jharkhandnews24

11 जून को ट्रायल रन पर चलेगी पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

jharkhandnews24

Leave a Comment