May 19, 2024
Jharkhand News24
प्रदेश

सीएम हेमंत सोरेन ने किया झारखंड महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का अनावरण और मैस्कॉट लॉन्च

Advertisement

सीएम हेमंत सोरेन ने किया झारखंड महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का अनावरण और मैस्कॉट लॉन्च

देश में किसी भी खेल में कोई भी टीम झारखंड के खिलाड़ियों के बिना पूरी ना हो- सीएम

संवाददाता : हंसराज चौरसिया

रांची

Advertisement

 

झारखंड की राजधानी रांची स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम आयोजित होने वाली झारखंड महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का आज अनावरण और मैस्कॉट लॉन्च किया । मैस्कट का नाम जूही रखा गया है यह हाथी है झारखंड महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का अनावरण मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विश्व हॉकी महासंघ के अध्यक्ष दातो तैयब इकराम और राज्य के खेल मंत्री हफीजुल अंसारी ने किया‌। इस दौरान कार्यक्रम में हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ दिलीप तिर्की, हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह, हॉकी इंडिया के कोषाध्यक्ष शेखर जे मनोहरन और हॉकी के कई पदाधिकारी और खिलाड़ी उपस्थित रहे । आपको बता दें, झारखंड में पहली बार महिला एशिआई हॉकी चैंपियनशिप आयोजन किया जा रहा है जिसका शुभारंभ 27 अक्टूबर को होगा जो 5 नवंबर तक चलेगा‌। इस चैंपियनशिप में भारत के साथ जापान, चीन, कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड टीमें भाग ले रही हैं.कार्यक्रम के दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि ये सभागार आज फिर से ऐतिहासिक दिन का गवाह बना है यह आयोजन 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक चलेगा । हॉकी का यह आयोजन पहली बार हमारे देश में आयोजित हो रहा है आमतौर पर बड़े खेलों के आयोजन की तैयारी अलग होती है मगर हमने सरल तरीके से इसका आयोजन किया‌। सीएम ने अंतराष्ट्रीय हॉकी फेडरेशन के अध्यक्ष का आभार जताया‌। साथ ही कहा कि आज जो खिलाड़ी मौजूद है वो कल भी साथ थे झारखंड को लोग खनिज संपदा से जानते है‌। जब हमारी सरकार बनी तो कोरोना आया‌। इसके बाद भी हम राज्य के विकास के लिए सोचते रहे । खेल और पर्यटन पर भी इस दौरान हमने काम करना शुरू किया । हमने खिलाड़ियों को तराशने का काम शुरू किया । इसी का परिणाम है कि राज्य के खिलाड़ी देश और दुनिया में अपना और हमारा नाम रौशन कर रहे हैं ।

Related posts

मारवाड़ी महाविद्यालय परिसर में एनएसएस ने चलाया नशा मुक्ति अभियान

jharkhandnews24

युवा राजद ने काली पट्टी बांधकर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध

jharkhandnews24

छह की मौत, एनडीआर ने रात भर चलाया अभियान

jharkhandnews24

कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय के पिता अरुण पांडेय का हुआ निधन

jharkhandnews24

कमिटमेंट से काम करें अफसर, तभी किसानों का भरोसा बढ़ेगा : बादल पत्रलेख

jharkhandnews24

सर्किट हाउस में लगी भीषण आग, कई फर्नीचर जलकर खाक, लोगों ने भागकर बचाई अपनी जान

jharkhandnews24

Leave a Comment