Advertisement
चलती ट्रेन में फायरिंग, ASI समेत 4 की मौत, आरोपी जवान गिरफ्तार
एजेंसी : मुंबई
महाराष्ट्र के पालघर में जयपुर-मुम्बई एक्सप्रेस ट्रेन में एक आरपीएफ कांस्टेबल ने अपने सीनियर एएसआई पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। इस घटना में एएसआई और 3 अन्य यात्रियों की गोली लगने से मौत हो गई।
Advertisement
ये घटना मुंबई जा रही जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस (12956) ट्रेन में 31 जुलाई की सुबह हुई। ट्रेन के B5 कोच में 5 बजकर 23 मिनट पर ये गोलीबारी हुई। इसमें 4 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में RPF के एक ASI और तीन यात्री शामिल हैं। मरने वालों में आरपीएफ के एएसआई टिकाराम भी शामिल हैं।
चेतन नाम के कांस्टेबल ने फायरिंग की। जिसे मीरा रोड से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि वह अपना ट्रांसफर किए जाने से नाखुश था। चारों शवों को शताब्दी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।