April 28, 2024
Jharkhand News24
प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

गांडेय विधानसभा के झामुमो विधायक सरफराज अहमद ने दिया इस्तीफा

Advertisement

गांडेय विधानसभा के झामुमो विधायक सरफराज अहमद ने दिया इस्तीफा

झारखंड न्यूज24 : गिरिडीह/रांची

गांडेय विधानसभा क्षेत्र से झामुमो विधायक सरफराज अहमद ने झारखंड विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के पीछे निजी कारणों का हवाला दिया गया है।

Advertisement

जारी अधिसूचना के आधार पर स्पीकर रवींद्र नाथ महतो ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी लेटर से इस बात की पुष्टी हो रही है। उनके इस्तीफे को स्वीकार करते हुए झारखंड विधानसभा ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। उनके इस्तीफे के बाद झारखंड विधानसभा में 31 दिसंबर 2023 से पद रिक्त हो गया है।

झारखण्ड विधान सभा सचिवालय ने अधिसूचना जारी कर बताया कि पंचम झारखण्ड विधान सभा के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 31- गाण्डेय से निर्वाचित सदस्य डॉ० सरफराज अहमद द्वारा विधान सभा के अपने स्थान से दिये गये त्याग-पत्र को माननीय अध्यक्ष, झारखण्ड विधान सभा द्वारा भारत के संविधान के अनुच्छेद 190 के उप धारा 3 (ख) एवं झारखण्ड विधान सभा की प्रक्रिया तथा कार्य संचालन के नियम 316 के आलोक में स्वीकृत किये जाने के फलस्वरूप झारखण्ड विधान सभा में उक्त स्थान दिनांक 31.12.2023 के प्रभाव से रिक्त हो गया है।

Related posts

गुवाहाटी में बन रही झारखंड समेत 12 पूर्वोत्तर राज्यों की चुनावी रणनीति

jharkhandnews24

झारखंड हाई कोर्ट में सीएम हेमंत सोरेन के वकील ने कहा- समन में नहीं है स्पष्टता, 13 अक्टूबर को ईडी रखेगी अपना पक्ष

jharkhandnews24

विभिन्न समस्याओं के निदान को लेकर झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन रांची महिला विंग ने सांसद को सौंपा ज्ञापन

jharkhandnews24

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव हेमंत सरकार पर साधा निशाना

jharkhandnews24

सीपी राधाकृष्णन बनाएं गए झारखंड के नए राज्यपाल, रमेश बैस को सौंपी गई महाराष्ट्र की जिम्मेवारी

hansraj

हूल दिवस के अवसर पर अभाविप रांची ग्रामीण ने रातु में विचार संगोष्ठी का किया आयोजन

jharkhandnews24

Leave a Comment