May 19, 2024
Jharkhand News24
स्वास्थ्य

इस बार लगने जा रहा है हाइब्रिड सूर्य ग्रहण जानिए साल के सबसे पहले सूर्य ग्रहण के बारे में

Advertisement

 

इस बार लगने जा रहा है हाइब्रिड सूर्य ग्रहण जानिए साल के सबसे पहले सूर्य ग्रहण के बारे में

Advertisement

झारखंड न्यूज 24

इस साल का सबसे पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगेगा। इस सूर्य ग्रहण का असर भारत में सीधे तौर पर नहीं दिखेगा।  यह सूर्य ग्रहण हाइब्रिड सूर्य ग्रहण है क्यूंकि यह वलयाकार ग्रहण और पूर्ण सूर्य ग्रहण का संयोजन है।  इस सूर्य ग्रहण के बाद सिर्फ एक और सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को  लगेगा। आमतौर पर सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बिच में आ जाता है, जिससे पृथ्वी की सतह पर छाया पड़ती है। आज के आर्टिकल में हम आपको बताएंगे के क्या होता है हाइब्रिड सूर्य ग्रहण और किन देशों में नजर आएगा।

 

हाइब्रिड सूर्य ग्रहण :

हाइब्रिड सूर्य ग्रहण एक दुर्लभ ग्रहण है जो वलयाकार और पूर्ण सूर्य ग्रहण का एक संयोजन है।  जो लोग सूर्य ग्रहण देख सकेंगे वे कुछ सेकंड के लिए सूर्य को  वलय  के आकार का बनते हुए देखेंगे।  ऐसा तब होता है जब चंद्रमा की छाया पृथ्वी के पार चली जाती है।

 

सूर्य ग्रहण का समय :

भारतीय समय के अनुसार सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगेगा और इसका समय सुबह 7 बजे से शुरू हो जाएगा और दोपहर 12 बजकर 30 मिनिट पर समाप्त हो जाएगा।  भारत में सूतक काल नहीं लागु होगा क्यूंकि भारत में सूर्य ग्रहण नहीं दिखेगा।

 

इन देशों में दिखेगा सूर्य ग्रहण :

सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा लेकिन इसका प्रभाव हर जगह पड़ता है।  सूर्य ग्रहण चीन , अमेरिका , इंडोनेशिया , थाईलैंड , फिलीपींस , जापान , सिंगापूर , हिन्द महासागर , वियतनाम , न्यूजीलैंड , कंबोडिया , ताइवान , और मलेशिया में दिखाई देगा।

 

सूर्य ग्रहण को कैसे देखें :

टेलिस्कोप का उपयोग करके व्हाइटबोर्ड पर सूर्य की छवि को प्रक्षेपित करके देखें। 

सूर्य ग्रहण को ग्रहण के चश्मे से देखें। 

सूर्य  ग्रहण को  देखने के लिए घर में बने फ़िल्टर या साधारण चश्मे का उपयोग नहीं करें। 

Related posts

चिकित्सा प्रभारी के निधन पर आजसू पार्टी व समुदायिक केंद्र के स्वास्थ्य कर्मी ने शोक श्रद्धाजंली अर्पित किया

hansraj

अगर आपके भी फेस पर हैं झुर्रियां, तो इस्तेमाल करें इस फल के छिलके को

jharkhandnews24

आभा-आधारित स्कैन-एंड-शेयर सेवा ने 10 लाख मरीजों का समय बचाया, जिसे वे अस्पतालों की लंबी कतारों में लगकर गंवा देते थे

jharkhandnews24

आरोग्यम हॉस्पिटल के सर्जन डॉ.बी.एन.प्रसाद ने 3 घंटे की जांच कर बचाई जान, आम पेड़ से गिरने से ड्यूडेनम के चौथे हिस्से के उड़ गए थे चिथड़े, रिपेयर कर किया हील, अब मरीज़ है सुरक्षित

jharkhandnews24

1 अप्रैल से लोगों को लगेगा महंगाई का एक और झटका, बढ़ेंगे 900 दवाओं के दाम!

jharkhandnews24

आरोग्यम हॉस्पिटल में सर्पदंश का सफल इलाज कर बालक का बचाई जान

jharkhandnews24

Leave a Comment