3 बच्चों की मां पर चढ़ा इश्क का खुमार, प्रेमी संग हुई फरार
छोटे-छोटे बच्चों का रो रो कर बुरा हाल
संवाददाता : बरही
बरही प्रखंड अंतर्गत धनवार पंचायत के कोरियाडीह की रहने वाली एक महिला 2 दिनों से गायब है। प्राप्त समाचार के अनुसार कोरियाडीह गांव की रहने वाली 35 वर्षीय एक महिला अचानक बिन कुछ कहे सुने अपने घर से 2 दिन पहले दिन के करीब 12 बजे अपने दो पुत्र एवं एक पुत्री को घर पर ही छोड़ कर भाग गई। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन करने पर बताया जाता है कि गांव के ही किसी लड़के के साथ उसकी प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसे लेकर पूर्व में भी एक पंचायत की गई थी, लेकिन लड़की के भाग जाने के बाद जब लड़के के बारे में पता किया गया तो बताया जाता है कि वह भी लड़का 2 दिनों से गायब है। लड़की के घरवालों का कहना है कि हमारी बहू को उस लड़के के द्वारा जबरन भगा कर ले गया है। काफी खोजबीन करने के बावजूद जब उन्हें अपनी बहू के बारे में कोई पता नहीं चल पा रहा है। वही छोटे-छोटे बच्चों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। जब लड़की के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया जा रहा है तो मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है। जिससे घर वाले काफी परेशान हैं, फिलहाल परिजनों के द्वारा थाना को सूचित किया गया है एवं न्याय की गुहार लगाई गई है।