May 2, 2024
Jharkhand News24
शख्सियत

चुआड़ विद्रोह छोटानागपुर क्षेत्र में अंग्रेजों के खिलाफ पहला विद्रोह था – विकास राणा

Advertisement

चुआड़ विद्रोह छोटानागपुर क्षेत्र में अंग्रेजों के खिलाफ पहला विद्रोह था – विकास राणा

शहीद रघुनाथ महतो ने “अपना गांव अपना राज, दूर भगाओ विदेशी राज” का नारा दिया – विकास राणा

संवाददाता : हजारीबाग

आज दिनाँक 05 अप्रैल 2023 स्थानीय आजसू पार्टी कार्यालय में चुआड़ विद्रोह के महानायक महान स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद रघुनाथ महतो का शहादत दिवस मनाया गया ! आजसू पार्टी की हज़ारीबाग जिला कमिटी द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता आजसू पार्टी के हज़ारीबाग जिला अध्यक्ष विकास राणा ने किया ! आजसू पार्टी कार्यकर्ताओं ने अमर शहीद रघुनाथ महतो के चित्र पर फूल माला अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया !
श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता करते हुए आजसू पार्टी के हज़ारीबाग जिला अध्यक्ष विकास राणा ने कहा कि अमर शहीद रघुनाथ महतो भारतीय क्रांतिकारी एवं एक महान नेता थे, जिन्होने 1769-78 में अंग्रेजों के विरुद्ध चुआड़ विद्रोह का नेतृत्व किया था। चुआड़ विद्रोह, छोटानागपुर क्षेत्र में अंग्रेजों के खिलाफ पहला विद्रोह था। रघुनाथ महतो का जन्म 21 मार्च 1738 ई को वर्तमान सरायकेला खरसांवां जिले के निमडीह प्रखंड के घुंटियाडीह गांव में हुआ था।उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ जो विद्रोह किया था, उसे चुआड़ विद्रोह के नाम से जाना जाता है। उन्होंने “अपना गांव, अपना राज, दूर भगाओ, विदेशी राज” के नारा दिया था। चुआड़ विद्रोह की अवधि 1767 से 1783 ई तक थी।5 अप्रैल 1778 ई को क्रांतिकारी रघुनाथ महतो अंग्रेजों के विरुद्ध लड़ते हुए शहीद हो गए।

Advertisement

आजसू पार्टी के हज़ारीबाग जिला अध्यक्ष विकास राणा के नेतृत्व में आयोजित शहीद नीलाम्बर-पीताम्बर के श्रद्धांजलि के इस कार्यक्रम में आजसू पार्टी के केन्द्रीय सदस्य आनन्द सिंह, केन्द्रीय सदस्य विजय वर्मा, केन्द्रीय सदस्य लालचन्द महतो, केन्द्रीय सदस्य सुरेन्द्र महतो, जिला प्रधान सचिव कपिलदेव महतो, महिला मोर्चा की केन्द्रीय सचिव संगीता बरला, महिला जिला अध्यक्ष सुहानी एक्का, जिला उपाध्यक्ष विश्वनाथ महतो, जिला उपाध्यक्ष लिलो महतो, जिला कोषाध्यक्ष अजय कुमार, जिला सचिव विवेक कुमार राणा, बिष्णुगढ़ प्रखण्ड अध्यक्ष अजय कुमार मण्डल, मिडिया प्रभारी संजय कुमार महतो, नगर अध्यक्ष आफताब आलम, बुद्धिजीवी मंच के नागेश्वर महतो, हेमन्त आर्या सहित अन्य लोग शामिल थे !

Related posts

अंतरराष्ट्रीय पेंटिंग प्रदर्शनी शिमला गेटी थिएटर हॉल में शहर के आर्टिस्ट टिंकू की पेंटिंग हुई प्रस्तुत

hansraj

मुखिया बनते ही मुखिया ने किया वृक्षारोपण कार्य का आगाज

hansraj

लोगों का जीवन बचाना लक्ष्य : सुधीर मंगलेश

hansraj

हजारीबाग की एक बहु प्रख्यात चर्चित अभिनेत्री प्रियंका गिरी बनी मेमसाब नम्बर वन की विनर

hansraj

गढ़वा में टंकी के निर्माण में लगे मजदूर की मौत: बांस की सीढ़ी टूटने से हादसा, 80 फीट नीचे गिरा, ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग

Admin

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उपायुक्त ने किया समाहरणालय परिसर में वृक्षारोपण

hansraj

Leave a Comment