हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत भवन में मनाया गया संविधान दिवस
पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट
हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत भवन में गुरुवार को संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने कहा कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा भारतीय संविधान को अंगीकृत किया गया था। उन्होंने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के योगदान को याद करते हुए कहा कि संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के आदर्शों को सभी को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।
कार्यक्रम में पंचायत सचिव जगतपती मंडल, उपमुखिया ओम प्रकाश गुप्ता, पूर्व उपमुखिया नीलकांत मंडल, वार्ड सदस्य, शिक्षाएँ ,सेविका दीदी, सहिया साथी, स्वास्थ्य सहिया, जेएसएलपीएस की दीदियां, स्कूली बच्चे एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।