फुटबॉल प्रतियोगिता में बिजेत टीम के उपहार वितरण को लेकर बिवाद पहुंचा कोवाली थाना
पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट
कोवाली के तेलंगकोचा में विगत दिनों फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था , जिसमें विजेता टीम को निर्धारित उपहार वितरण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए मामला कोवाली थाना पहुंची।मिली जानकारी के अनुसार तेलंगकोचा में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया था जिसमें 32 टीमों के भाग लेने के नियम अनुसार उपहार निर्धारित किए गए थे परंतु टीमों की संख्या कम हुई उपहारों में परिवर्तन को लेकर बिवाद बढ़ता गया जिसको लेकर बच्चों संग विजेता टीम के ग्रामीण कोवाली थाना पहुंचे और इसकी शिकायत की ।मामले को सुनने के बाद दोनों पक्ष को थाना बुलाया गया ।खबर लिखे जाने तक दोनों पक्ष थाने पहुंचे हुए थे।