अलग-अलग सड़क दुघर्टना में चार लोग घायल, एम्बुलेंस नही रहने पर हुआ जमकर बवाल
झारखण्ड न्यूज24
बरकट्ठा
बरकट्ठा। प्रखंड क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुघर्टना में चार लोग घायल हो गये, जिसमें एक व्यक्ति को गंभीर अवस्था में रेफर किया गया है। मंगलवार की शाम व रात को हुई सड़क हादसे में ग्राम कलहाबाद निवासी कमलेश कुमार राम 24 वर्ष पिता सुरेश राम, ग्राम गंगपाचो निवासी मुकेश प्रसाद 32 वर्ष पिता जमुना महतो, ग्राम बरकट्ठा निवासी राजेंद्र ठाकुर 25 वर्ष पिता जागेश्वर ठाकुर तथा टिंकू ठाकुर 20 वर्ष पिता स्व मोहन ठाकुर घायल हो गये।
घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में किया गया। जबकि चिकित्सक ने राजेन्द्र ठाकुर को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया। राजेंद्र ठाकुर को हजारीबाग ले जाने के लिए एम्बुलेंस के नही रहने पर ग्रामीणों ने जमकर विरोध जताया। जानकारी हो कि बरकट्ठा अस्पताल में 108 एम्बुलेंस पिछले दस दिनों से से खराब पड़ा है। जिसकी सूचना विभाग के द्वारा हजारीबाग सिविल सर्जन को देने के बाद भी अबतक गाड़ी को ठीक नहीं कराया गया है।
