Ad image

आईएसएल फुटबॉल मैच में रेफरी की भूमिका निभाएंगे हजारीबाग के परमेश्वर गोप, झारखंड से एकमात्र चयन

jharkhandnews024@gmail.com
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now

आईएसएल फुटबॉल मैच में रेफरी की भूमिका निभाएंगे हजारीबाग के परमेश्वर गोप, झारखंड से एकमात्र चयन

14 अक्टूबर को दिल्ली में पंजाब एफसी और ओडिशा एफसी के बीच मुकाबले में संभालेंगे रेफरी की जिम्मेदारी, जिले में खुशी की लहर

हजारीबाग |

हजारीबाग के राष्ट्रीय फुटबॉल रेफरी परमेश्वर गोप का चयन ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन की ओर से आयोजित इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए किया गया है। इस बार झारखंड से एकमात्र फुटबॉल रेफरी के रूप में परमेश्वर गोप का चयन होना हजारीबाग सहित पूरे झारखंड के लिए गर्व की बात है। उनके चयन से जिले के खेल जगत में खुशी का माहौल है। फुटबॉल से जुड़े खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और खेल संगठनों के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

परमेश्वर गोप पिछले पांच वर्षों से लगातार इंडियन सुपर लीग के मुकाबलों में रेफरी की भूमिका निभा रहे हैं। अपने अनुभव, कार्यकुशलता और खेल के प्रति समर्पण के दम पर उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। आईएसएल जैसे प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट में लगातार पांच वर्षों तक रेफरी की जिम्मेदारी मिलना उनकी दक्षता और अनुभव को दर्शाता है।

इस बार उन्हें अपना पहला मुकाबला 14 अक्टूबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पंजाब एफसी और ओडिशा एफसी के बीच होने वाले मैच में खिलाना है। इस महत्वपूर्ण मुकाबले में रेफरी की भूमिका निभाकर वह एक बार फिर अपनी प्रतिभा और अनुभव का परिचय देंगे। झारखंड से एकमात्र रेफरी के रूप में उनका चयन राज्य के फुटबॉल जगत के लिए भी महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

परमेश्वर गोप के चयन पर हजारीबाग फुटबॉल संघ के पदाधिकारियों, सदस्यों और खेल प्रेमियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों में महापौर अरविन्द कुमार राणा,सुधीर यादव उर्फ पिककू यादव, शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष चंदन मेहता नजरुल हसन, अशोक भट्टाचार्य, लाल किशोर प्रसाद, राजेश श्रीवास्तव, बहादुर राम, सरफराज अहमद, अभय पासवान, प्रमोद राम, धनेश्वर गोप, सिकंदर यादव, उमेश कुमार, नरेश मुर्मू, कृष्ण हेंब्रम, भोला राणा, सफीउल्लाह खान, अशोक कुमार, विकास कुमार, कार्तिक राम, अभिषेक कुमार राम,और गौरव कुमार सहित अन्य लोग शामिल हैं।

यह जानकारी हजारीबाग जिला फुटबॉल संघ एवं रेफरी बोर्ड के सदस्य भैया मुरारी सिन्हा ने दी। उन्होंने परमेश्वर गोप के चयन को जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *