Ad image

बनहा नृसिंह स्थान में निकली भव्य कलश शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया भाग

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

बनहा नृसिंह स्थान में निकली भव्य कलश शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया भाग

कोणार नदी के तट पर पूजा-अर्चना के बाद कलशों में भरा जल, गाजे-बाजे के साथ दुर्गा स्थान पहुंचे श्रद्धालु

हजारीबाग

श्री श्री दुर्गा पूजा समिति, बनहा नृसिंह स्थान की ओर से दुर्गा पूजा के अवसर पर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा दुर्गा स्थान बनहा से शुरू होकर नृसिंह स्थान होते हुए कोणार नदी के तट पर पहुंची। वहां श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना की और अपने-अपने कलश में जल भरा। इसके बाद गाजे-बाजे के साथ सभी श्रद्धालु कलश लेकर वापस दुर्गा स्थान पहुंचे। पूरे रास्ते भक्तिमय माहौल बना रहा।

दुर्गा स्थान पहुंचने पर आचार्य सोनू शास्त्री एवं उनके सहयोगियों ने मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कराई। कलश शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और मां दुर्गा के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।

इस अवसर पर सदर विधायक प्रदीप प्रसाद, लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश महासचिव सह पूजा समिति के संरक्षक रामकिशोर सावंत, पूर्व वार्ड पार्षद कमल गोप, गणेश यादव, सरयू गोप, मुखिया राजेश गुप्ता, बैद्यनाथ साव, पूजा प्रभारी प्यारे लाल गुप्ता, समिति अध्यक्ष अनिल गोप, उपाध्यक्ष छतरबलि साव, सचिव राजेश ठाकुर, कोषाध्यक्ष पावन केशरी, खिरू रविदास, संरक्षक मीना गोप, उगन साव, संतोष ठाकुर, मंटू साव, डॉ. गौतम गुप्ता, छोटू साव, अर्जुन साव, रामकिशुन साव, पूर्व मुखिया मंजू मिश्रा, उपमुखिया गीता देवी, पूजा राणा, मीना देवी, सोनिया देवी, तारावती देवी और चांदनी कुमारी सहित हजारों श्रद्धालु उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *