Ad image

पवन सिन्हा ने रक्तदान कर गर्भवती महिला की जान बचाने में की मदद

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

पवन सिन्हा ने रक्तदान कर गर्भवती महिला की जान बचाने में की मदद

हजारीबाग

हजारीबाग में मानवता और सेवाभाव की मिसाल पेश करते हुए मडई निवासी पवन सिन्हा ने रक्तदान कर एक गर्भवती महिला की जान बचाने में मदद की। महिला का हीमोग्लोबिन कम होने के कारण ऑपरेशन के लिए एबी नेगेटिव रक्त की आवश्यकता थी। साथ ही, बच्चे के गले में नाल फंसने के कारण ऑपरेशन जरूरी था। ब्लड बैंक में अन्य ब्लड ग्रुप का रक्त उपलब्ध था, लेकिन एबी नेगेटिव रक्त नहीं मिल पा रहा था।

ऐसी परिस्थिति में महिला के परिजनों ने वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं ब्लड मैन निर्मल जैन से संपर्क किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए निर्मल जैन ने तत्काल पवन सिन्हा से बात की। उस समय पवन अपनी पत्नी के साथ पूजा सामग्री की खरीदारी कर रहे थे। इसके बावजूद उन्होंने बिना देर किए अपनी खरीदारी बीच में छोड़ी और ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान किया। उनके इस प्रयास से महिला और उसके बच्चे के उपचार में मदद मिली। निर्मल जैन ने बताया कि पवन सिन्हा का ब्लड ग्रुप दुर्लभ है।

इसी कारण उन्हें सामान्य रक्तदान शिविरों में रक्तदान के लिए शामिल नहीं किया जाता है। हालांकि, जब भी उनके रक्त की जरूरत पड़ती है, वे अपने जरूरी काम छोड़कर रक्तदान के लिए पहुंच जाते हैं। उन्होंने कहा कि पवन सिन्हा का सेवाभाव अन्य लोगों के लिए प्रेरणादायक है। पवन सिन्हा वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्य भी हैं। एसोसिएशन ने उनके मानवीय कार्य की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और इस नेक कार्य के लिए साधुवाद दिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *