Ad image

विष्णुगढ़ मेंवोट बचाओ लोकतंत्र बचाओ देश बचाओ अभियान इंडिया गठबंधन की बैठक की गई

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

विष्णुगढ़ मेंवोट बचाओ लोकतंत्र बचाओ देश बचाओ अभियान इंडिया गठबंधन की बैठक की गई

अमूल्य चंद्र पांडेय
विष्णुगढ़

झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यालय विष्णुगढ़ में बुधवार को वोट बचाओ लोकतंत्र बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत प्रखंड स्तरीय इंडिया गठबंधन की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष गुरु प्रसाद साव एवं संचालन मंडल अध्यक्ष मुखिया उत्तम महतो ने किया। बैठक में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता पूर्व मुखिया शिबू सोरेन ने कहा कि चुनाव आयोग बड़ी चालाकी के साथ मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य करना चाहती थी। परंतु इंडिया गठबंधन के विरोध के बाद चुनाव आयोग को अपने कड़े नियमों को सरल करनी पड़ रही है।

भाकपा माले नेता दुलारचंद साव ने कहा कि चुनाव आयोग की चोरी पकड़ी गई है। वह देश मनुवाद की सरकार लाना चाहती है। चुनाव आयोग निष्पक्ष न होकर भाजपा की एजेंट के रूप में काम कर रही है। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा मताधिकार की सुरक्षा एवं संविधान के मूल्यों को संरक्षित करने के संकल्प के साथ इंडिया गठबंधन के तत्वावधान में आगामी 8 अक्टूबर को हजारीबाग में वोट बचाओ देश बचाओ मार्च निकाला जाएगा। जिसमें विष्णुगढ़ प्रखंड से भारी संख्या में लोग शामिल होंगे।

जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। बैठक में कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष त्रिवेणी प्रसाद, संजय कुमार महतो, जिला सचिव विशेश्वर प्रसाद स्वर्णकार, वासुदेव महतो, नारायण महतो, युवा अध्यक्ष राहुल पासवान, प्रखंड महासचिव परमेश्वर महतो, पूर्व मुखिया मुनीलाल महतो, ओबीसी अध्यक्ष हरि यादव, महासचिव हेमलाल साव, जाकिर हुसैन, बटेश्वर मिश्र, झामुमो नेता सुनील सिंह, द्वारिका महतो, नागेंद्र मंडल, इंदराम महतो, दुलारचंद गंझु, लालजी महतो, मोहन रजक, भागीरथ महतो, इदरीस अंसारी, दशमी कुमारी, सुरेश मंडल, विजय कुमार, प्रिंस पासवान, टेक लाल महतो, मनोज यादव एवं चेतलाल महतो समेत गई अन्य कांग्रेस, झामुमो, भाकपा माले इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *