गांधी जयंती पर बरकट्ठा उत्तरी पंचायत में विशेष ग्राम सभा का आयोजन
झारखण्ड न्यूज24
बरकट्ठा
बरकट्ठा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर गुरुवार को बरकट्ठा उत्तरी पंचायत भवन में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुखिया प्रमिला देवी, बीडीओ सह सीओ सुमन कुमार सौरभ, पूर्व मुखिया बसंत साव, उपमुखिया उर्मिला देवी, जीआरएस महेंद्र प्रसाद एवं समाजसेवी दर्शन सोनी ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर की।
ग्राम सभा में ग्रामीणों को वीबीजी राम जी योजना के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
योजनाओं के उद्देश्य, लाभ एवं पंचायत स्तर पर उनके क्रियान्वयन से संबंधित बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। पंचायत प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने तथा पंचायत के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
मौके पर वार्ड सदस्य मुनिया देवी, मोनिका कुमारी, रीमा कुमारी, अशोक गुप्ता, पंचानंद लाल, महेश मंडल, सुरेश राम, विजय यादव, जगदीश साव, बंशी यादव, सूरज मोदी, राहुल गुप्ता समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।
