डालसा ने बुजुर्गों के साथ “विश्व वृद्धजन दिवस” मना कर उनके अधिकारों की दी जानकारी
पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट
डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर पोटका प्रखंड अंतर्गत रोलाडीह गांव में बुजुर्ग महिलाओं एवं पुरुषों के साथ विश्व वृद्धजन दिवस मनाया गया । वृद्धजनों को उनकी कानूनी अधिकारों की जानकारी देते हुए कहा गया वृद्धजन दिवस पहली बार एक अक्टूबर सन 1991 को मनाया गया । इस दिन को मनाए जाने का एक मात्र उद्देश्य है बुजुर्ग व्यक्ति के अधिकारों,उनके स्वास्थ्य,उनके कल्याण और समाज में उनके बहुमूल्य योगदान के प्रति पूरे विश्व स्तर पर जागरूकता बढ़ाना।इस दिन में वृद्धजनों के सम्मान उनके बेहतर स्वास्थ्य,सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है और ये हम सब की जिम्मेदारी है के किसी के घर में भी किसी वृद्धजनों का निरादर न हो कोई भी व्यक्ति उन्हें शारीरिक या मानसिक रूप से प्रताड़ित न करें, वो चाहे उसके अपने संतान ही क्यूं न हो। स्वास्थ्य प्रणालियों और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करना बहुत जरूरी है।डालसा की ओर से वृद्धजनों को मु मीठा करवाते हुए उन्हें बधाई दिया गया।कभी किन्हीं वृद्धजन को जरूरत पड़े तो भारत सरकार की टोल फ्री नंबर 14567 पर संपर्क कर सकते हैं ये नंबर सप्ताह के सातों दिन सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक चालू रहता है।मौके पर वृद्धजनों के साथ डालसा के पी एल वी चयन कुमार मंडल,डोबो चकिया,छाकु माझी,मीरा मंडल,ज्योत्सना गोप,सबिता सोरेन,कुरुमीता मुर्मू, मकरो कर्मकार आदि मौजूद थे।
