May 20, 2024
Jharkhand News24
प्रखंड

ग्रामीणों ने श्रमदान कर कुंडवा नदी से लेकर पिपराही मोड तक बनाया सड़क. आवागमन में होती थी परेशानी

Advertisement

झारखण्ड न्यूज24 बरकट्ठा
जया अहमद

बरकट्ठा। प्रखंड क्षेत्र अंतगर्त चेचकप्पी पंचायत में ग्रामीणों ने श्रमदान कर सड़क बनाने का कार्य किया है। ग्रामीणों ने कुंडवा नदी से लेकर पिपराही मोड तक लगभग 2 किलोमीटर तक श्रमदान कर सड़क बनाई। मानव विकास संस्था के द्वारा श्रमदान करने वाले लोगों को कंबल, भोजन व चप्पल देकर सहयोग किया। जानकारी हो कि चेचकप्पी पंचायत क्षेत्र के ग्राम धोबारी, पिपराही लस्करी, डुमरडीहा आदिवासी बहुल क्षेत्र मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। इन क्षेत्रों में लोगों को आवागमन की समस्या बनी रहती है। ग्रामीण ललन कुमार सिंह ने बताया की आजादी के वर्षों बाद भी यह सड़क का निर्माण आज तक नहीं पाया है। जिससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतें होती हैं। खासकर बरसात के दिनों में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कुंडवा नदी से लेकर पिपराही मोड तक की सड़क चेचकप्पी पंचायत क्षेत्र और प्रखंड मुख्यालय को जोड़ने वाली मुख्य पथ है। जिससे कई गांव के लोगों का आना जाना होता है। परमेश्वर सिंह ने बताया की सड़क बनाने के लिए पूर्व विधायक से लेकर वर्तमान विधायक तक की बार कहा जा चुका है बावजूद इस और ना तो जनप्रतिनिधि और ना ही अधिकारियों ने कोई ध्यान दिया। कहा की बिमार लोग और गर्भवती महिलाओं को काफी समस्या होती थी। इस वर्ष बरसात में यह रास्ता पूर्णतः टूट चुका था लोग पगडंडी का सहारा लेकर आवागमन करते थे। ग्रामीणों ने कई जनप्रतिनिधियों को सड़क बनाने की गुहार लगाई लेकिन रास्ता नहीं बना। जिसके बाद ग्रामीणों ने आपस में बैठक कर श्रमदान से सड़क बनाई. सड़क बनाने में मुख्य रूप से राजू सिंह, पुनित सिंह, किशन महतो, राहुल कुमार सिंह ,भोला सिंह, महेश सिंह, शिबू, मसोमात सुनीला, मायावती देवी, आरती, अनीता, यशोदा देवी ने निर्माण कार्य में अहम भूमिका निभाई।

Advertisement

Related posts

ऐतिहासिक सफल अभियान चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग देख श्रीदस के बच्चों में अपने देश और विज्ञान के प्रति दिखा उत्सव व उमंग

jharkhandnews24

बड़कागांव के प्रशिक्षु डीएसपी चंद्रशेखर को मिला मुख्यमंत्री से सम्मान

jharkhandnews24

राज्य में हेमंत सोरेन की सरकार, लेकिन विद्यालय में अब भी मुख्यमंत्री हैं रघुवर दास

jharkhandnews24

धनवार मुखिया राजेन्द्र प्रसाद समेत अन्य मुखिया ने सहायक अवर निरीक्षक कामेश्वर सिंह की सेवानिवृत्ति पर दिया विदाई

jharkhandnews24

मानसरोवर पब्लिक स्कूल घंघरी में अर्धवार्षिक परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया गया

jharkhandnews24

केरेडारी में बह रही है भक्ति की बयार, वातावरण भक्ति मय

jharkhandnews24

Leave a Comment