मानसरोवर पब्लिक स्कूल घंघरी में अर्धवार्षिक परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया गया
झारखण्ड न्यूज24 बरकट्ठा
जया अहमद
बरकट्ठा। प्रखंड क्षेत्र के ग्राम घंघरी स्थित मानसरोवर पब्लिक स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया। निदेशक महेंद्र प्रसाद एवं प्राचार्य सोनू कुमार मंडल ने परीक्षा परिणाम घोषित किया। सोनू कुमार ने बच्चों को बेहतर करने के लिए शुभकामना देते हुए उनका हौसला अफजाई बढ़ाया। साथ ही कहा की जो बच्चे अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं है उन्हें आगे और कठिन परिश्रम करना होगा। अर्धवार्षिक परीक्षा में राजवीर, शिवानी, आयुष, सायका परवीन, सुमित, अविनाश, आरुषि, कुमारी, सअदा अंसारी, वैदेही गुप्ता, आसिफ अंसारी, विवेक कुमार, अंजली कुमारी, सीतारा प्रवीण, अंजली कुमारी, नजराना प्रवीण, वारिस अंसारी, रियाज अंसारी, तनवीर अंसारी, मोजीम अहमद, वारिस अंसारी, सोहेल अंसारी, जोया प्रवीण अव्वल स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर मुकेश कुमार मंडल, बबलू कुमार, रोहित कुमार मंडल, दिलीप कुमार, दुलारचंद प्रसाद, कौशल पांडेय, लक्ष्मी, जेब, एकता, नूरी, निधि, राय मनी, अर्जुन, मनोज, अभिमन्यू मौजूद थे।