May 14, 2024
Jharkhand News24
प्रखंड

मेरमगड्डा गांव में डीवीसी ने चलाया सतर्कता जागरूकता अभियान

Advertisement

झारखण्ड न्यूज24 बरकट्ठा
जया अहमद

बरकट्ठा। प्रखंड क्षेत्र के ग्राम मेरमगड्डा में आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर दामोदर घाटी निगम हजारीबाग के द्वारा सतर्कता जागरूकता अभियान चलाया गया। डीवीसी के चेयरमैन संजय कुमार ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि दामोदर घाटी निगम का मुख्य उद्देश्य है बाढ़ को रोकना, सिंचाई, बिजली उत्पादन, पर्यावरण संरक्षण, समाजिक और आर्थिक कल्यान के लिए नौकरी प्रदान करना जैसे कई कार्यों को कर रही है। मुख्य अतिथि मुखिया मुन्नी देवी को बेहतर कार्य के लिए डीवीसी के चेयरमैन संजय कुमार के द्वारा मोमेंटो से सम्मानित किया गया। बीरेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि हमारे पंचायत के घंघरी, डुमरीयाटांड और मेरमगड्डा गांव में डीवीसी के द्वारा पांच तलाबों का निर्माण किया गया है जो सराहनीय कार्य है। जिससे यहां के लोग सिंचाई के साथ-साथ मछली का पालन भी कर सकते हैं और गर्मियों में जो जानवर पानी के बिना प्यासे भटकते थे उन्हें अब पानी मिल रहा है। इस अवसर पर डीवीसी के महेंद्र यादव, राजेश रंजन, वार्ड सदस्य बबुनी मांझी, विजय रविदास, दशरथ मांझी, सुखू मांझी, भोला दास, दशरथ मुर्मू, मोहन दास, रामजी मांझी, रीतलाल मांझी, बंशी मांझी, रामा किस्कू, साहेबराम सोरेन समेत बाड़ी संख्या मे ग्रामीण लोग उपस्थित थे।

Advertisement

Related posts

भीम आर्मी ने मनाया भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर आज़ाद का 37वां जन्मदिन, काटे केक

jharkhandnews24

सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश कुमार के निधन से क्षेत्र में मातम, पूर्व विधायक मनोज यादव ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढाढस

jharkhandnews24

रेन्बो स्कूल में कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों को दी गई विदाई, की गई उज्जवल भविष्य की कामना

jharkhandnews24

दीपक गुप्ता ने स्वास्थ्य मंत्री से भेंट कर की बरही अनुमंडलीय अस्पताल में बेहतर सुविधाओं का किया मांग

jharkhandnews24

गीता यज्ञ के पूर्व संध्या पर जुड़ी में प्रतियोगिता का आयोजन

hansraj

झारखंडी हक अधिकारों की लड़ाई में साथ दें. टाइगर जयराम महतो व क्रांतिकारी महेंद्र प्रसाद

jharkhandnews24

Leave a Comment