May 16, 2024
Jharkhand News24
जिला

झारखंड प्रदेश जल सहिया संघ ने प्रखंड मुख्यालय में अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया

Advertisement

झारखंड प्रदेश जल सहिया संघ ने प्रखंड मुख्यालय में अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया

बड़कागांव रितेश ठाकुर

Advertisement

बड़कागांव : झारखंड प्रदेश जल सहिया संघ ने शुक्रवार को अपनी मांगों को लेकर प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष उर्मिला देवी ने किया। कार्यक्रम में शामिल प्रदर्शनकारियों ने 15 माह से बकाया मानदेय को लेकर थाली बजाकर सरकार से मानदेय भुगतान कराने की मांग कर रहे थे। इस दौरान संघ के लोगों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी के नाम 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष उर्मिला देवी ने कहा कि प्रखंड में कुल 83 जलसहिया हैं और हम लोग 2011 से कार्य करते आ रहे हैं। 2019 से हम लोगों को 1000 मानदेय व प्रोत्साहन राशि के रूप में दिया जा रहा था, परंतु लगातार 15 माह से तमाम जल सहिया का मानदेय पर रोक लगा दिया गया है और कहा जा रहा है कि आप सबों को सिर्फ प्रोत्साहन राशि पर कार्य करना होगा। जिसका हम लोग पूर्ण रूप से विरोध करते हैं और मांग करते हैं कि हम सभी को बकाया मानदेय सहित चतुर्थ श्रेणी का वेतनमान दिया जाए, अन्यथा मजबूर होकर उग्र आंदोलन करेंगे। लगातार 15 माह से मानदेय नहीं मिलने से हम लोगों की स्थिति चरमरा गई है दुकानदार उधारी देना बंद कर दिए हैं। एक दिवसीय धरना को कांडतरी पंचायत समिति सदस्य रंजीत चौबे ने समर्थन दिया है और कहा कि पंचायत में तेजल आदि की सुविधा उपलब्ध कराने में जल सहिया हो का अहम योगदान है।

मुख्य मांगे निम्न है :

जल सहिया का चतुर्थवर्गीय कर्मचारी में नियुक्त, प्रत्येक वर्ष दो सेट पोशाक, पूर्व का बकाया मानदेय एकमुश्त भुगतान, शौचालय निर्माण का बकाया प्रोत्साहन राशि भुगतान, जन नल ग्रामीण स्रोतों का कार्य जल सहिया से करवाया जाए, जल सहिया के कार्य को जल सहिया से करवाया जाए आदि मुख्य मांगे हैं। धरना कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड अध्यक्ष उर्मिला देवी, सचिव नमिता कुमारी, उपाध्यक्ष अंजू देवी, कोषाध्यक्ष पूनम देवी, प्रमिला देवी, रिंकी देवी, रेखा देवी, हकीमन नीशा, आमना खातून, शोभा चौबे, नेहा देवी, नीतू देवी, लक्ष्मी देवी, सावित्री देवी, बिना देवी, इंदु कुमारी, ललिता कुमारी, पद्मावती देवी, सूरजमणि देवी, सहीत दर्जनों जलसहिया शामिल थी।वहीं उनकी जायज मांगों का समाजसेवी सोनू इराकी एवं कांडतरी पंसस रंजीत चौबे ने समर्थन किया है।

Related posts

विलंब शुल्क वापस ले विवि प्रशासन – जिलाध्यक्ष धीरज कुमार

hansraj

उपायुक्त ने जनता दरबार में दो दर्जन से अधिक मामले आए, सभी आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए निष्पादन करने का दिया निर्देश

jharkhandnews24

हजारीबाग पहुंचे बीजेपी विधायक दल के नेता अमर कुमार बाउरी, विधायक मनीष जायसवाल ने किया स्वागत

jharkhandnews24

थाना परिसर में शांति समिति की समीक्षा बैठक,

hansraj

रामनवमी पर्व 2023 के अवसर पर जारी निषेधाज्ञा 144 पर आंशिक संशोधन

jharkhandnews24

बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति के द्वारा निकाली गई माता रानी की भव्य डोली यात्रा

jharkhandnews24

Leave a Comment