Advertisement
प्राथमिक विद्यालय जलहिया में छात्रों के बीच मुखिया ने किया बैग व राशि का वितरण
झारखंड न्यूज24 : बरकट्ठा
जया अहमद
Advertisement
बरकट्ठा। उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय जलहिया में समारोह आयोजित कर छात्रों के बीच बैग एवं एमडीएम प्रतिपूर्ति भत्ता राशि बांटा गया। मुख्य अतिथि मुखिया ललिता देवी, जिप सदस्य प्रतिनिधि सीके पांडेय, पंसस प्रतिनिधि संजय कुमार साव एवं प्रधानाध्यापक सुकर ठाकुर ने 92 छात्रों के बीच बैग एवं प्रतिपूर्ति भत्ता राशि का वितरण किया। विद्यालय में अध्ययनरत प्रत्येक छात्रों को अच्छादित छात्र के आधार पर आवंटित राशि का वितरण किया गया। वितरण कार्यक्रम में सुरेश पांडेय, वार्ड सदस्य अनीता देवी, द्वारिका नायक, प्रबंधन समिति अध्यक्ष संतोष योगी, उपाध्यक्ष सोनी कुमारी, संयोजिका भारती देवी, पिंकी देवी, अजमेरी खातुन, भागीरथ ठाकुर समेत कई लोग उपस्थित थे।