चितरपुर दक्षिणी के उप मुखिया बने एहसान उल्लाह
चितरपुर दक्षिणी की मुखिया रेहाना परवीन ली शपथ, चितरपुर सीओ ने उप मुखिया को सौंपा प्रमाण पत्र
प्रिंस वर्मा, रामगढ़
चितरपुर प्रखंड अंतगत चितरपुर दक्षिणी पंचायत सचिवालय में गुरुवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया रेहाना परवीन ने मुखिया पद की शपथ ली। इस दौरान मुख्य रूप से मौजूद चितरपुर अंचलाधिकारी तृप्ति विजया कुजूर ने मुखिया रेहाना परवीन सहित 11 वार्ड सदस्यों को शपथ दिलाई। तत्पश्चात चितरपुर दक्षिणी पंचायत के उपमुखिया पद में एहसान उल्लाह निर्विरोध निर्वाचित हुए।। निर्वाचित हुए उप मुखिया को चितरपुर सीओ तृप्ति विजया कुजूर द्वारा प्रमाण पत्र सौंपा गया। मौके पर जाहिद अहमद, पंचायत सेवक सिकंदर अंसारी, रोजगार सेवक महेंद्र नायक, वार्ड सदस्य वसीम हसन, नादरा खातून, नसमत तायर, रजा उल्लाह , सायरा बानो, एहसान उल्लाह, नूरी फातमा, राजिया खातून, इशरत जहां, रूबी नाज सहित कई मौजूद थे।