October 2, 2023
Jharkhand News24
जिला

सेवई उत्तरी पंचायत से सुखदेव व सुकरीगढ़ा पंचायत से दीपक बने उप मुखिया

Advertisement

सेवई उत्तरी पंचायत से सुखदेव व सुकरीगढ़ा पंचायत से दीपक बने उप मुखिया

■ सेवई उत्तरी के मुखिया कुलदीप सिंह व सुकरीगढ़ा की मुखिया दिल्ली कुमारी ने ली शपथ, चितरपुर सीओ ने सौंपा प्रमाण पत्र

Advertisement

प्रिंस वर्मा, रामगढ़

चितरपुर प्रखंड अंतगत सेवई उत्तरी  पंचायत सचिवालय व सुकरीगढ़ा पंचायत सचिवालय परिसर में शनिवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सेवई उत्तरी पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया कुलदीप सिंह व सुकरीगढ़ा की नवनिर्वाचित मुखिया दिल्ली कुमारी ने मुखिया पद की शपथ ली। मुख्य रूप से उपस्थित चितरपुर की अंचलाधिकारी तृप्ति विजया कुजूर ने मुखिया कुलदीप सिंह, दिल्ली कुमारी सहित दोनों पंचायत के 19 वार्ड सदस्यों को शपथ दिलाई। तत्पश्चात सेवई उत्तरी पंचायत के उपमुखिया पद में सुखदेव कुमार व सुकरीगढ़ा पंचायत के उप मुखिया पद पर दीपक कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए। उन्हें सीओ तृप्ति विजया कुजूर द्वारा प्रमाण पत्र सौंपा गया। मौके पर सेवई उत्तरी वार्ड सदस्य मालती देवी, सुखदेव कुमार, जयंती देवी, अर्चना देवी, मो. ताईद अंसारी, मीरा दास, पार्वती देवी व सुकरीगढ़ा के वार्ड सदस्य संजय कुमार, निरंजन कुमार,
सावित्री कुमारी, सनी देओल, एंजा देवी, संगीता देवी,माला देवी, रेखा देवी, दीपक कुमार, रूबी कुमारी के अलावे विजय ठाकुर,  सुदीत सिंह, शंकर प्रसाद सिंह, सुराली महतो,  गणेश स्वर्णकार, अयोध्या वर्मा, मलेश्वर नायक, पीटी देवी, बिनय मुन्ना सहित कई मौजूद थे।

Related posts

बीजेपी के झारखंड प्रभारी सह राज्यसभा के मुख्य सचेतक पंहुचे विधायक मनीष जायसवाल के कार्यालय, सेवा कार्यों को जानकर की प्रसंशा

jharkhandnews24

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय विष्णुगढ़ में इंटरनेशनल कराटे ग्रेडिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

hansraj

अत्यंत पिछड़ा वर्ग उत्थान मंच के द्वारा जेपीएससी मे सफल छात्र सन्नी को किया गया सम्मानित

hansraj

अमर प्रसाद बनाए गए बीसीएस के रामगढ़ जिलाध्यक्ष

hansraj

अपहरण की झूठी पटकथा, नाबालिग प्रेमिका संग मिल प्रेमी ने रचा,पुलिस ने खोले राज

jharkhandnews24

रानीश्वर बाजार दुर्गा मंदिर में आज दुर्गा पूजा उपलक्ष पर मेला आयोजित, 30 वर्षों से हो रही है पूजा‌

hansraj

Leave a Comment