May 15, 2024
Jharkhand News24
जिला

बड़कागांव प्रखंड के चेपाकला मे आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने किया शिरकत

Advertisement

ऐतिहासिक धरोहर है मंडा परब-अंबा प्रसाद

बड़कागांव प्रखंड के चेपाकला मे आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने किया शिरकत

Advertisement

बड़कागांव:- बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ मंडा पर्व मनाया जा रहा है| इसी कड़ी में चेपाकला मे पूजा समिति के द्वारा मंडा पर्व का आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि अंबा प्रसाद मौजूद रहे| अंबा प्रसाद चेपा कला पहुंचकर भारी मात्रा में उपस्थित सभी शिव भक्तों को पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी| शिव भक्तों ने उपवास रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की विधिवत पूजा अर्चना किया साथ ही साथ लोटन सेवा, लपरभंगी, पटभंगी पूजा भी पूरे विधि विधान के साथ किया गया|

मंडा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि झारखंड का यह पर्व पूर्वजों का दिया हुआ सबसे ऐतिहासिक धरोहर है| लोक पर्व मंडा पूजा काफी धूमधाम से मनाया जाता है| यह पर्व अच्छी बारिश एवं क्षेत्र के समृद्धि के लिए मनाया जाता है तथा इस दौरान शिवभक्त 7 से 9 दिन तक लगातार उपवास करने के बाद आग पर चलने एवं ऊंचाई पर पीठ पर लगे हुक के सहारे झूलते हुए भक्त आराध्य की पूजा अर्चना करते हैं एवं अंगारों पर चलकर शिव भक्त आस्था के कठिन परीक्षा देते हैं| भक्ति और श्रद्धा का ऐसा नजारा देखने को काफी कम मिलता है जहां बड़े से बड़े एवं नन्हे बच्चे भी आग के दहकते अंगारों पर चलते हैं|

मौके पर नवनिर्वाचित प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे ,मुखिया अनिकेत कुमार, उप मुखिया भाग्यवती देवी, पदूम साव, राजेश कुमार, रामकृपाल कुमार समेत भारी मात्रा में श्रद्धालु मौजूद थे|

Related posts

 डॉ भीमराव अम्बेडकर का संदेश और उनके उद्देश्य को जन जन तकपहुंचाना ही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी – धनेश्वर सिंह

hansraj

पूर्व उपायुक्त कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने 101 बुजुर्ग माताओं को साड़ी देकर किया सम्मानित

jharkhandnews24

पब्लिक सड़क से एनटीपीसी का कोयले की ट्रास्पॉटिंग ने बढाई ग्रामीणों की मुश्किलें

hansraj

सदर विधायक ने जबरा में किया 36 लाख के वार्ड विकास केंद्र सह सामुदायिक भवन का उद्घाटन

jharkhandnews24

28 को होगी झामुमो विधायक दल की बैठक, राज्यसभा चुनाव को लेकर होगी चर्चा

hansraj

गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर प्रशिक्षुओं ने विभिन्न प्रदर्शों के माध्यम से दिखाई अपनी प्रतिभा विज्ञान से जुड़े कई रोचक, संदेशपरक और ज्ञानवर्द्धक मॉडल किए प्रस्तुत संवाददाता : हजारीबाग गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय मुकुंदगंज, हजारीबाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के मौके पर मंगलवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसका थीम वैश्विक भलाई के लिए वैश्विक विज्ञान रखा गया था। इसमें प्रशिक्षुओं ने एक-से-बढ़कर एक मॉडल प्रस्तुत किए। इसमें विज्ञान से जुड़े कई रोचक और ज्ञानवर्द्धक प्रदर्श(मॉडल) शामिल थे। विज्ञान प्रदर्शनी के माध्यम से मानव अंग से जुड़े विभिन्न पहलुओं को दर्शाया गया। इसमें न्यूरोन सिस्टम, मानव कंकाल तंत्र आदि के बारे में भी जानकारी दी गई। इसमें सोलर एनर्जी पैनल व सिस्टम और सेव वाटर के तहत जल है तो कल है का संदेश भी दिया गया। होलोग्राम, प्रकाश संश्लेषण, पर्यावरण संरक्षण, डीएनए, एसिड बेस इंडीकेशन, प्रकाश परावर्तन, फूड चेन, न्यूरोन मॉडल, प्रकृति मेरी सखी झारखंड, वाटर हार्वेस्टिंग व साइक्लिंग, गणित में ज्यामिति व त्रिकोणमिति, मेटालिक मनी, कारखाना आदि के ज्ञानपरक व संदेशपरक प्रदर्श भी शामिल थे। प्रशिक्षुओं ने अपने-अपने मॉडल से संबंधित दैनिक जीवन में उसके उपयोग के बारे में आगंतुकों को समझाया। इससे पहले प्राचार्य डॉ अरविंद कुमार यादव ने विज्ञान दिवस के औचित्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विज्ञान हमारे जीवन में काफी महत्व रखता है। भारतीय वैज्ञानिकों ने विज्ञान के क्षेत्र में अमूल्य योगदान दिया है। इस कारण विश्वभर में विज्ञान के क्षेत्र में भारत की अलग पहचान है। प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए विज्ञान के प्राध्यापक सह उप प्राचार्य डॉ प्रमोद प्रसाद कहा कि महान भारतीय वैज्ञानिक डॉ सी.बी. रमन को वर्ष 1930 में प्रकाश का प्रकीर्णन(रमन इफेक्ट) सिद्धांत के प्रतिपादन के लिए उन्हें भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार मिला था। इसीलिए हर वर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। मौके पर व्याख्याता अशोक कुमार सिन्हा, पुष्पा कुमारी, लीना कुमारी, कुमारी अंजली, दीपमाला, अब्राहम धान, छोटीलाल प्रसाद, एसएस मैती, गुलशन कुमार, जगेश्वर रजक, अनिल कुमार, दशरथ कुमार, कनकलता, संदीप कुमार सिन्हा, रूपेश कुमार दास, दिलीप कुमार सिंह, काश्यप कुणाल, अंजन कुमार आदि उपस्थित थे।

jharkhandnews24

Leave a Comment