Advertisement
दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना में छह लोग घायल हो गये
झारखंड न्यूज24 : बरकट्ठा
जया अहमद
Advertisement
बरकट्ठा। प्रखंड क्षेत्र के ग्राम बंडासिंघा में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गये। गुरुवार को हुई मारपीट में ईश्वर साव 48 वर्ष पिता टुकलाल साव, उनके पुत्र सिकंदर नारायण साव 21 वर्ष, प्रमोद कुमार साव 17 वर्ष, रुपलाल साव 42 वर्ष पिता धुपलाल साव, उनकी पत्नी हेमंती देवी 35 वर्ष तथा पुत्र विकास कुमार साव 14 वर्ष घायल हो गये। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में किया गया।