October 2, 2023
Jharkhand News24
जिलाप्रेरणा

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 के नतीजे घोषित, श्रुति शर्मा ने किया टॉप

Advertisement

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 के नतीजे घोषित, श्रुति शर्मा ने किया टॉप

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 का रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। इस बार यूपीएससी परीक्षा में श्रुति शर्मा ने टॉप किया है।यह परिणाम ऑनलाइन रूप से उपलब्ध है।यूपीएससी मेंस परीक्षा 2021 में भाग लेने वालेअभ्यर्थी अपना परिणाम यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर चेक कर सकते हैं।

Advertisement

यूपीएससी सीएसई 2021 फाइनल रिजल्ट में कुल 685 अभ्यर्थियों को चयनित घोषित किया गया है। वहीं 80 अभ्यर्थियों को अनंतिम रूप से चयन के लिए रिकमन्ड किया गया है। इसके अलावा एक अभ्यर्थी का रिजल्ट अभी रोका गया है।

टॉप थ्री में तीनों लड़कियों
इस साल पहले तीन टॉपरों की सूची में लड़कियों ने कब्जा जमाया है। सिविल सेवा परीक्षा 2021 के परिणाम के अनुसार श्रुति शर्मा ने ऑल इंडिया रैंक-1 प्राप्त की है। वहीं, दूसरे स्थान पर अंकिता अग्रवाल और गामिनी सिंगला रही हैं।श्रुति शर्मा दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा हैं। जानकारी के मुताबिक उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया आवासीय कोचिंग अकादमी में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही हैं।

टॉप टेन में इनका नाम
• पहला स्थान – श्रुति शर्मा
• दूसरा स्थान- अंकिता अग्रवाल
• तीसरा स्थान – गामिनी सिंगला
• चौथा स्थान – ऐश्वर्य वर्मा
• पांचवा स्थान – उत्कर्ष द्विवेदी
• छठा स्थान – यक्ष चौधरी
• सातवां स्थान – सम्यक एस जैन
• आठवां स्थान – इशिता राठी
• नौवां स्थान – प्रीतम कुमार
• दसवां स्थान – हरकीरत सिंह रंधावा
परीक्षार्थियों के मार्क्स रिजल्ट की घोषणा के करीब 15 दिन बाद जारी किए जाएंगे। आपको बता दें कि इससे पहले आयोग ने 17 मार्च को सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 का रिजल्ट जारी किया था। मुख्य परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों के इंटरव्यू 5 अप्रैल से 26 मई 2022 तक लिए गए। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 भर्ती के जरिए, आईएएस, आईएफएस, आईपीएस व ग्रुप ए व ग्रुप बी के 749 पदों को भरा जाएगा

Related posts

माँ भद्रकाली के चरणों मे पहुँची चौपारण प्रमुख पूर्णिमा देवी, माता से लिया आशीर्वाद

hansraj

जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए नियमित रूप से योगाभ्यास करना चाहिए : डॉ यदुनाथ पाण्डेय

jharkhandnews24

खरकोटा पंचायत भवन में नवनिर्वाचित मुखिया व वार्ड सदस्यों का हुवा शपथ ग्रहण

hansraj

पूर्व जिलाध्यक्ष लोजपा,आजसू आकस्मिक निधन

hansraj

हजारीबाग की रामनवमी के सफल व शांतिपूर्ण आयोजन के उपलक्ष्य पर जिला प्रशासन ने आयोजित किया सम्मान समारोह

hansraj

रेवाली में संतोषी माता प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के भंडारे में शामिल हुए सदर विधायक

hansraj

Leave a Comment