Advertisement
देवघर: यूपीएससी परीक्षा का परिणाम घोषित, पहली बार परीक्षा में शामिल हुए देवघर के आयुष वत्स को 74 वां रैंक
कुमार सौरभ देवघर
Advertisement
संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है। सोमवार को जारी परीक्षा के अंतिम परिणाम में देवघर के आयुष वत्स को देश में 74वां स्थान मिला है। आयुष विलियम्स टाउन मोहल्ले के रानी कोठी के रहने वाले हैं। उनके पिता तरुण सिंह हाल ही में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के पद से सेवानिवृत हुए हैं और उनकी मां कटोरिया के एक स्कूल में शिक्षिका हैं। आयुष ने दिल्ली से मेकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। आयुष ने पहली बार में ही देश के सबसे कठिन परीक्षा में सफलता हासिल की।