Advertisement
दो पक्षों के बीच मारपीट में चार लोग घायल
झारखंड न्यूज24 : बरकट्ठा
जया अहमद
Advertisement
बरकट्ठा। प्रखंड क्षेत्र के ग्राम कपका में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में चार लोग घायल हो गये। रविवार को हुई मारपीट में कपका निवासी पार्वती देवी 47 वर्ष पति रेवल मंडल, सुभाष कुमार मंडल 21 वर्ष व नरेश कुमार मंडल 23 वर्ष दोनों पिता द्वारिका महतो तथा मोहन महतो 62 वर्ष पिता खीरो महतो घायल हो गये। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में किया गया।