May 17, 2024
Jharkhand News24
जिला

पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम के निधन पर युवा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार मंडल ने जताया शोक

Advertisement

पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम के निधन पर युवा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार मंडल ने जताया शोक
संवाददाता-हंसराज चौरसिया

राँची/झारखंड-   हिमाचल प्रदेश के दिग्गज नेता रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम का दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया है। उनके निधन पर शोक जताते हुए पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार मंडल ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
मिली जानकारी के अनुसार 94 वर्षीय पंडित सुखराम को बेहतर इलाज के लिए हिमाचल प्रदेश से दिल्ली ला कर सात मई को नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान भर्ती कराया गया था। वही पंडित सुखराम के निधन पर दुख जताते हुए युवा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की मंडी से पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ नेता पंडित सुखराम जी के देहांत की खबर सुनकर दु:खी हूं। राजनीतिक क्षेत्र में उनका अहम योगदान रहा है, जिसे सदैव स्मरण किया जाएगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकग्रस्त परिवार जनों को हिम्मत प्रदान करे। ओम शांति!
आपको बता दें कि, पंडित सुखराम को इसी महीने चार मई को मनाली में ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, जिसके बाद उन्हें मंडी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में बेहतर इलाज के लिए उन्हें शनिवार को दिल्ली लाया गया। उन्हें हिमाचल प्रदेश से दिल्ली लाने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सात मई को सरकारी हेलीकॉप्टर उपलब्ध करवाया था।
पंडित सुखराम केंद्र की नरसिम्हा राव सरकार में संचार मंत्री थे। वे पांच बार विधानसभा और तीन बार लोकसभा के सदस्य भी रहे थे।

Advertisement

Related posts

सांसद ने रामभक्तों पर पुष्पवर्षा कर धर्मसभा के लिए किया विदा

jharkhandnews24

वीर कुँवर सिंह स्मारक समिति के तत्वावधान में मनाया गया वीर कुँवर सिंह का विजयोत्सव

hansraj

करियातपुर में बड़े धूमधाम से की जा रही है मां संतोषी की पूजा अर्चना

hansraj

लड़की की कुएं में मिली लाश हत्या की आशंका।

hansraj

एनटीपीसी के मुख्य महाप्रबंधक शिवम श्रीवास्तव निदेशक (इंधन ) बनाए गए

hansraj

लूट कांड के तीन आरोपी गिरफ्तार दो आरोपी नाबालिक

hansraj

Leave a Comment