May 20, 2024
Jharkhand News24
प्रखंड

खोड़ाहर के सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता कुलदीप सिंह का आकस्मिक निधन

Advertisement

खोड़ाहर के सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता कुलदीप सिंह का आकस्मिक निधन

संवाददाता : बरही

बरही प्रखंड अंतर्गत खोड़ाहर निवासी कुलदीप सिंह का बुधवार की देर रात को आकस्मिक निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन से खोड़ाहर गांव में शोक की लहर है। कुलदीप सिंह एक सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता के साथ साथ वन बचाने के अलावा उनका पर्यावरण से काफी लगाव था। स्थानीय लोग बताते है कि कुलदीप सिंह ने अपने जीवन काल में काफी जंगल बचाने का काम किया और गांव में पेड़ पौधे लगाकर उन्हें सुरक्षित करने का काम करते रहे। बताते चलें कि कुलदीप सिंह बड़े हंसमुख व मृदुल व्यवहार के लिए जाने जाते थे। लोग बताते है कि वह हमेशा कहा करते थे कि वह अंग्रेज जमाने के सरपंच हैं। उनकी सादगी, विनम्रता और परोपकारी भावना के कारण वे सभी के बीच अत्यंत लोकप्रिय थे। कुलदीप सिंह अपने पीछे दो बेटी समेत भरा पूरा परिवार छोड़कर चल बसे। गुरुवार को खोड़ाहर शमशान घाट में उनके भतीजा प्रदीप सिंह ने मुखाग्नि दिया। घटना की सूचना पाकर हज़ारीबाग लोकसभा प्रत्याशी मनीष जायसवाल, पूर्व विधायक मनोज यादव, झामुमो नेता बिनोद विश्वकर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, जीप उपाध्यक्ष किशुन यादव, भाजपा प्रदेश नेता रंजीत चंद्रवंशी, प्रमुख मनोज रजक, जीप प्रतिनिधि गुरुदेव गुप्ता, पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि देवनंदन यादव, 20 सूत्री अध्यक्ष इकबाल रजा, पप्पू चंद्रवंशी, विजय वर्मा, परमेश्वर यादव समेत सैकड़ो लोग शामिल थे।

Advertisement

Related posts

पूर्व विधायक ने अपने आवास में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्या से हुए अवगत, सम्बंधित पदाधिकारियों से वार्ता कर लोगों के समस्या का निष्पादन करने का दिया निर्देश

jharkhandnews24

युवा महासभा के चैथी पंचायत अध्यक्ष बनाए गए श्याम दांगी

jharkhandnews24

मनातू पंचायत के सुदूरवर्ती ग्राम लोहरा में विकास योजनाओं को लेकर किया गया कांग्रेस कोर कमेटी की बैठक

jharkhandnews24

रांची और आसपास के आसमान में धुंध की चादर, आज बारिश होने की

jharkhandnews24

रामनवमी पर्व को ले क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल

hansraj

चौपारण प्रखंड में पहली बार विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी समिति का हुआ विस्तार

jharkhandnews24

Leave a Comment