May 20, 2024
Jharkhand News24
प्रखंड

पूर्व विधायक ने अपने आवास में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्या से हुए अवगत, सम्बंधित पदाधिकारियों से वार्ता कर लोगों के समस्या का निष्पादन करने का दिया निर्देश

Advertisement

पूर्व विधायक ने अपने आवास में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्या से हुए अवगत, सम्बंधित पदाधिकारियों से वार्ता कर लोगों के समस्या का निष्पादन करने का दिया निर्देश

जनता सेवा के लिए पद की नही , निःस्वार्थ भाव की जरूरत : मनोज यादव

संवाददाता : बरही

शुक्रवार को संयुक्त बिहार में रहे तत्कालीन मंत्री सह बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव अपने आवास पर ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को सुनने हेतु जनता दरबार लगाया। पूर्व विधायक ने दूरस्थ गांव से पहुंचे ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को सुनकर सम्बंधित पदाधिकारियों से वार्ता कर मामले को निष्पादित करने का निर्देश दिया। बताते चलें कि पूर्व विधायक अपने व्यस्ततम समय के बावजूद जनता के बीच समय निकालकर जनता की समस्याओं को सुनकर उसका निदान करने को लेकर प्रयासरत रहते है। पूर्व विधायक श्री यादव बताते है कि जनता के बीच रहकर उनकी सेवा करने के उद्देश्य से यह जनता दरबार लगातार लगाया जाता रहा है। उनका मानना है कि जनता की सेवा करने के लिए कोई पद न भी हों तो जनता की सेवा निःस्वार्थ भाव से किया जा सकता है। मौक़े पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, पूर्व मुखिया टेकलाल यादव, अशोक यादव, युगल यादव, सेवानिवृत्त रेंजर दिलीप एक्का, मुखिया प्रतिनिधि विशेश्वर यादव, पंसस प्रतिनिधि विनोद यादव, रामदेव यादव, रुपेश राम, अमरेंद्र यादव, राजेश यादव, गुलेन्द्र यादव, कैलाश केशरी, पवन केशरी, चन्दन केशरी, बिरजू ठाकुर, संतोष प्रजापति सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

Advertisement

Related posts

दीपक गुप्ता ने स्वास्थ्य मंत्री से भेंट कर की बरही अनुमंडलीय अस्पताल में बेहतर सुविधाओं का किया मांग

jharkhandnews24

मृतक आरती साहू के परिवार को हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत की मुखिया देवी कुमारी ने किया खाद्य सामग्री सह आर्थिक सहयोग

hansraj

मेरमगड्डा गांव में डीवीसी ने चलाया सतर्कता जागरूकता अभियान

hansraj

बरही रेलवे स्टेशन में वंदे भारत ट्रेन का हुआ जोरदार स्वागत, विधायक समेत विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ता रहे उपस्थित

jharkhandnews24

माताजी आश्रम हाता का समीक्षा बैठक सम्पन्न कई विषयों पर हुई चर्चा

hansraj

बरकट्ठा पैक्स अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में जगदीश नायक निर्वाचित घोषित

jharkhandnews24

Leave a Comment