May 20, 2024
Jharkhand News24
प्रखंड

मॉडल स्कूल बुंडू में विद्यालय प्रबंधन समिति का हुआ पुनर्गठन, रंजू देवी बनी अध्यक्ष

Advertisement

मॉडल स्कूल बुंडू में विद्यालय प्रबंधन समिति का हुआ पुनर्गठन, रंजू देवी बनी अध्यक्ष

शिक्षा के स्तर में सुधार लाना पहली प्राथमिकता : विजय यादव

संवाददाता : बरही

बरही प्रखंड अंतर्गत मलकोको पंचायत के बुंडू में संचालित मॉडल विद्यालय में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के निर्देश पर विद्यालय प्रबंधन समिति के पुनर्गठन हेतु विद्यालय सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता मुखिया संघ के अध्यक्ष सह मलकोको मुखिया विजय कुमार यादव ने किया। बैठक में अध्यक्ष के रूप में रंजू देवी, उपाध्यक्ष संतोष कुमार यादव, सदस्यों में कौशल्या देवी, संजू देवी, सबीना प्रवीण, रेशमी देवी, किरण देवी, रंजू देवी, संयोजिका एवं उप संयोजक में कौशल्या देवी, संजू देवी, विद्यालय प्रबंधन समिति के पदेन सदस्यों में प्रधानाध्यापिका टुनटुन देवी, शिक्षक संजय कुमार यादव, करण राम, राजेंद्र प्रसाद मेहता, स्थानीय मुखिया विजय कुमार यादव चुने गए। मौके पर मुखिया विजय कुमार यादव ने कहा कि शिक्षा में गुणवत्ता लाना हमारी पहली प्राथमिकता है। इसके लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा। शिक्षा की गुणवत्ता बनाने के मार्ग में जो भी अवरोध हैं, उसे मैं दूर करूंगा। उन्होंने चुने गए विद्यालय प्रबंधन समिति में चुने गए पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई देते हुए उनसे विद्यालय के शिक्षण कार्यों में सहयोग देने की अपील की। बैठक में सीताराम नायक, शत्रु यादव, संतोष गिरी, रामसहाय यादव, कैलाश यादव, मनोज कुमार राणा, राम लखन यादव, कैलाश यादव, रोहित यादव आदि उपस्थित रहें।

Advertisement

Related posts

203 कोबरा वाहिनी के जवानों ने बरही अनुमंडलीय अस्पताल में चलाया स्वच्छता अभियान

jharkhandnews24

रामनवमी शोभायात्रा में शामिल हुए पूर्व विधायक मनोज यादव, रामभक्तों का उत्साह हुआ दोगुना

jharkhandnews24

केंदुआ गांव में श्री श्री 108 मारुति नंदन हनुमान प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ को लेकर कलशयात्रा निकाली गई

jharkhandnews24

सरकारी शिविर में लाभुक ने की राशन डीलर सीता यादव द्वारा कई माह से राशन नही देने की शिकायत*

jharkhandnews24

कोल्हुआकला में मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत हुआ कार्यक्रम आयोजन, किया गया पोधारोपण

jharkhandnews24

ड्राइवरों की हड़ताल से सड़कों पर पसरा सन्नाटा, यात्री परेशान

jharkhandnews24

Leave a Comment