May 16, 2024
Jharkhand News24
जिला

जिला परिषद के जिलाअभियंता के पद पर कार्यरत सी.बी सिंह का हुआ निधन

Advertisement

जिला परिषद के जिलाअभियंता के पद पर कार्यरत सी.बी सिंह का हुआ निधन

 

Advertisement

हजारीबाग यूथ विंग के संरक्षक व परम मित्र चंद्र प्रकाश जैन ने जताया शोक

 

गुरुवार को पंचतत्व में विलीन किया गया

 

 

 

हजारीबाग

 

हजारीबाग जिला परिषद मे जिला अभियंता के रूप में कार्यरत सी.बी सिंह ने गुरुवार को सुबह करीब 6:30 बजे अपनी अंतिम सांस ली। वर्तमान में सी.बी सिंह जिला अभियंता के रूप में कार्य कर रहे थे, उनके कार्य का करीब 2 वर्ष और बचा हुआ था। पिछले कई वर्षों से ये बीमारी से जूझ रहे थे। सी.बी सिंह सामाजिक क्षेत्र में भी अपनी सेवा प्रदान किया करते थे काफी कुशल व्यवहार के थे, इनकी निधन की सूचना के बाद हजारीबाग में इनके घर में लोग पहुंचने लगे,हर कोई इस दुख की घड़ी में अपना शोक प्रकट कर रहा था। सी. बी सिंह ने अपने पीछे एक सुपुत्र और एक सुपुत्री को छोड़ अलविदा लिए है।

अंतिम संस्कार का काम सुपुत्र के द्वारा किया गया है। तो वही इस बीच हजारीबाग यूथ विंग के संरक्षक व सी.बी सिंह के परम मित्र चंद्र प्रकाश जैन ने कहा की पीछे कई वर्षों से उनके साथ हमारा गहरा संबंध रहा है देश-विदेश उनके साथ आना-जाना हुआ है, हमारे मित्र मंडली के सबसे प्रमुख व्यक्ति थे आज हमारा मित्र मंडली का एक व्यक्ति हमसे दूर हो गया। हमारे घर के एक सदस्य के रूप में थे। इनका इतनी जल्दी चले जाना मेरे लिए काफी दुख की बात है। मुझे व्यक्तिगत रूप से काफी क्षति हुआ है। परिवार जनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करता हूं। साथ ही अपने परम मित्र के साथ बिताए गए पाल अब यादें बन कर रह गई है।

Related posts

सरकारी सेवकों के लिए मिलने वाली सुनिश्चित वृत्ति उन्नयन योजना का लाभ देने हेतु समन्वय समिति की बैठक आयोजित, प्रमंडलीय आयुक्त ने की अध्यक्षता

jharkhandnews24

कटकमदाग बीडीओ शालिनी खालको के नेतृत्व में विशाल मेगा कैंप का हुआ आयोजन

hansraj

पंचायत स्वयंसेवकों के कार्य को पंचायत सेवक और रोजगार सेवक को दिए जाने पर स्वयंसेवक हुए आक्रोशित

jharkhandnews24

मुखिया चुनाव का पुर्नमतगणना के लिए पंचायती राज पदाधिकारी ने एसडीओ को दिया कार्यवाई का निर्देश

hansraj

मोटरसाइकिल चौरों का मनोबल इन दिनों सातवे असमान पर है

hansraj

बूथ सशक्तिकरण को लेकर कुंडहित सिंचाई परिसदन में आजसू ने किया बैठक।

hansraj

Leave a Comment