कार्यकर्ता ही पार्टी का रीड है :;बिनोद विश्वकर्मा
संवाददाता : बरही/पदमा
पदमा प्रखंड के पदमा पंचायत भवन के हाल में झारखंड मुक्ति मोर्चा का पंचायत समिति की बैठक संपन्न की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो पूर्व प्रत्याशी बरही विधानसभा क्षेत्र के बिनोद विश्वकर्मा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में नईम राही राजा खान उपस्थित हुए। बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्रखंड अध्यक्ष नजीर अहमद ने किया। बैठक में श्री विश्वकर्मा ने कहा की झारखंड सरकार के लोक कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तार पूर्वक बताएं साथ ही साथ उन्होंने कहा की कार्यकर्ता ही पार्टी का रिड होता है। लोक कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का कार्य कार्यकर्ता का ही जिम्मेवारी होता है। विशिष्ट अतिथि के रूप में आए हुए नईम राही ने कहा आने वाला 4 अप्रैल को ज्यादा से ज्यादा संख्या में हजारीबाग पहुंच कर पार्टी स्थापना दिवस को सफल बनाएं। बैठक में पदमा पंचायत समिति का पूर्ण गठन किया गया। अध्यक्ष कामेश्वर ठाकुर, सचिव सुधीर पासवान, कोषाध्यक्ष सुधीर राम, उपाध्यक्ष आकाश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष मोहम्मद बबलू, संयुक्त संयुक्त सचिव जगदीश घासी, संगठन सचिव बर्जुन भुयॉ बनाए गए। मौके पर मौके पर पूर्व प्रखंड सचिव दिनेश मेहता, सुल्तान खान, संजय रविदास समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।