May 15, 2024
Jharkhand News24
प्रखंड

बरही विधायक उमाशंकर अकेला ने पूर्व सांसद पूर्व वित्त व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा से किया मुलाकात

Advertisement

बरही विधायक उमाशंकर अकेला ने पूर्व सांसद पूर्व वित्त व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा से किया मुलाकात

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर हुई चर्चा, समर्थन का दिया भरोसा

संवाददाता : बरही/हजारीबाग

हजारीबाग लोकसभा के पूर्व सांसद पूर्व वित्त व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा के हजारीबाग आगमन विगत दिनों हुआ। इनके हजारीबाग आगमन होते ही उनके समर्थकों का हजूम पूर्व सांसद के आवास ऋषभ वाटिका में हर रोज उमड़ रहा है। आने वाले सभी समर्थकों की एक ही मांग है कि आप इस बार लोकसभा के चुनाव में अवश्य भाग लें और जिस विकास के रथ को अपने अपने कार्य कुशलता से हजारीबाग के विकास को चरम पर पहुंचा था, उस विकास रथ को तीव्र गति से आगे बढ़ाएं। यशवंत सिन्हा के समर्थन में बरही के कांग्रेस विधायक उमाशंकर अकेला ने अपने समर्थकों के साथ यशवंत सिन्हा से आवास पर मुलाकात कर चुनाव में अपना पूर्ण समर्थन देने का भरोसा जताया। उमाशंकर अकेला ने कहा कि आपके नेतृत्व में ही हजारीबाग लोकसभा का विकास हो सकता है। हम सब साथ मिलकर ही हजारीबाग लोकसभा को भ्रष्टाचार से मुक्त करवाएंगे। इस अवसर पर बरही विधान सभा विधायक उमाशंकर अकेला और यशवंत सिन्हा ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर अपनी खुशी का इजहार किया। यशवंत सिन्हा के समर्थन में कल बड़कागांव विधान सभा विधायिका अंबा प्रसाद ने भी औपचारिक मुलाकात कर उनसे चुनाव लड़ने का आग्रह किया। यशवंत सिन्हा के समर्थन में हजारीबाग सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर आर सी प्रसाद मेहता ने भी मुलाकात कर अपना पूर्ण समर्थन देने का भरोसा जताया। डॉक्टर आर सी प्रसाद मेहता ने बताया कि हजारीबाग लोकसभा की जनता अब आपकी और आशा भरी नजरों से देख रही है। यशवंत सिन्हा को समर्थन करने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह भी अपने समर्थकों के साथ मुलाकात कर अपना पूर्ण समर्थन देने का भरोसा जताया। यशवंत सिन्हा के आवास पर समाज के प्रमुख लोगों ने मुलाकात कर अपनी सहमति जताते हुए एक ही मांग किया कि आप ही इस लोकसभा का नेतृत्व करने के सबसे श्रेष्ठ व्यक्ति साबित हो सकते हैं। यशवंत सिन्हा ने सभी लोगों को भरोसा दिया कि सही समय में सही निर्णय कर आप सभी तमाम शुभचिंतकों को अवगत कराऊंगा। आप सबों ने मुझे सहयोग के लिए और समर्थन करने के लिए भरोसा दिया है। इसके लिए मैं आप सभी का आभारी रहूंगा। उक्त आशय की जानकारी अनिल सिन्हा ने दिया।

Advertisement

Related posts

निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने विभिन्न बूथों का किया निरीक्षण, अनुपस्थित बीएलओ के एक दिन का मानदेय काटने का दिया आदेश

jharkhandnews24

दो माह का राशन नहीं मिलने से लाभुकों में आक्रोश, घेरा ईचागढ़ प्रखंड कार्यालय

jharkhandnews24

आज सभी जगह सुहागिन माताऐ अपने पति के लंबी उम्र एवं लंबी दीर्घायु के लिए किये वट सावित्री का पूजन

jharkhandnews24

केदारुत मुखिया सरिता देवी ने स्कूली बच्चों के बीच ड्रेस, जूता, मौजा एवं स्वेटर का किया वितरण

jharkhandnews24

बरही में भी उद्घाटन के दिन वंदे भारत ट्रेन का होगा ठहराव, 27 जून को पीएम मोदी दिखाएंगे ऑनलाइन हरी झंडी

jharkhandnews24

कड़ाके की ठंड को देखते हुए सीओ ने की अलाव की व्यवस्था

jharkhandnews24

Leave a Comment