May 2, 2024
Jharkhand News24
प्रदेश

देश के पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिम्हा राव और मशहूर कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को केन्द्र की मोदी सरकार ने भारत रत्न देने की घोषणा

Advertisement

देश के पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिम्हा राव और मशहूर कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को केन्द्र की मोदी सरकार ने भारत रत्न देने की घोषणा

नई दिल्ली-

देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, आर्थिक सुधारों के जनक पीवी नरसिम्हा राव और मशहूर कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। पीएम मोदी ने शुक्रवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। कुछ दिन पहले ही सरकार ने बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर और बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न सम्मान दिए जाने की घोषणा की थी। पीएम मोदी ने ट्वीट में लिखा कि हमारी सरकार का यह सौभाग्य है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है।

Advertisement

यह सम्मान देश के लिए उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित है। उन्होंने किसानों के अधिकार और उनके कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हों या देश के गृहमंत्री और यहां तक कि एक विधायक के रूप में भी, उन्होंने हमेशा राष्ट्र निर्माण को गति प्रदान की। वे आपातकाल के विरोध में भी डटकर खड़े रहे। हमारे किसान भाई-बहनों के लिए उनका समर्पण भाव और इमरजेंसी के दौरान लोकतंत्र के लिए उनकी प्रतिबद्धता पूरे देश को प्रेरित करने वाली है।पीएम मोदी ने नरसिम्हा राव के बारे में सम्मान की घोषणा के साथ लिखा कि यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे पूर्व प्रधान मंत्री पीवी नरसिम्हा राव गारू को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा।

एक प्रतिष्ठित विद्वान और राजनेता के रूप में, नरसिम्हा राव गारू ने विभिन्न क्षमताओं में बड़े पैमाने पर भारत की सेवा की। उन्हें आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और कई वर्षों तक संसद और विधानसभा सदस्य के रूप में किए गए कार्यों के लिए समान रूप से याद किया जाता है। पीएम ने लिखा कि उनका दूरदर्शी नेतृत्व भारत को आर्थिक रूप से उन्नत बनाने, देश की समृद्धि और विकास के लिए एक ठोस नींव रखने में सहायक था।

Related posts

रांची के बापू वाटिका में कांग्रेस का मौन सत्याग्रह, बीजेपी पर राहुल गांधी की आवाज दबाने का लगाया आरोप

jharkhandnews24

परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी के खिलाफ छात्रों ने किया आंदोलन

jharkhandnews24

7 दिसंबर को होगी हेमंत कैबिनेट की बैठक , मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग ने जारी किया आदेश

jharkhandnews24

JDU की उम्मीदों पर ममता-केजरीवाल ने फेरा पानी, INDIA बैठक से फिर खाली हाथ लौटे नीतीश

jharkhandnews24

झारखंड में हर दिन संगठित आपराधिक गिरोह के 16 ठिकानों पर एटीएस कर रही छापेमारी, 80 का सत्यापन, 11 गिरफ्तार

jharkhandnews24

सीएम से पहले डीजीपी ने लिया दुर्गा पूजा की सुरक्षा तैयारियों का जायजा, 13 को सीएम जानेंगे कानून व्यस्था का हाल

jharkhandnews24

Leave a Comment