April 28, 2024
Jharkhand News24
देश 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मोहम्मद शमी समेत 26 प्लेयर को अर्जुन अवॉर्ड से किया सम्मानित

Advertisement

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मोहम्मद शमी समेत 26 प्लेयर को अर्जुन अवॉर्ड से किया सम्मानित

खेल रत्न अवॉर्ड बैडमिंटन की स्टार जोड़ी चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी को मिला

एजेंसी : नई दिल्ली

भारत के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मंगलवार को भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों से सम्मानित किया, जहां क्रिकेटर मोहम्मद शमी राष्ट्रपति भवन में तालियों की गड़गड़ाहट के बीच पहुंचे। इसमें सबसे बड़ा सम्मान खेल रत्न अवॉर्ड बैडमिंटन की स्टार जोड़ी चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी को मिला है, जबकि स्टार क्रिकेटर मोहम्मद शमी को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस बार मोहम्मद शमी समेत 26 एथलीट्स को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। बैडमिंटन खिलाड़ियों चिराग शेट्टी और सात्विक साईराज रंकीरेड्डी को 2023 में शानदार प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया था। उन्होंने 2023 में एशियाई खेलों में अपना और बैडमिंटन में देश का पहला स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा एशियाई चैम्पियनशिप और इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 का खिताब भी जीता। यह पुरुष जोड़ी वर्तमान में मलेशिया ओपन सुपर 1000 में खेल रही है और इसलिए समारोह में शामिल नहीं हुई। हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में आम तौर पर 29 अगस्त को होने वाले खेल पुरस्कार समारोह को पिछले साल 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक हुए हांगझोउ एशियाई खेलों के कारण स्थगित कर दिया गया था।

Advertisement

Related posts

चलती ट्रेन में फायरिंग, ASI समेत 4 की मौत, आरोपी जवान गिरफ्तार

jharkhandnews24

चीन में फैली रहस्यमयी बीमारी को लेकर भारत सरकार अलर्ट

jharkhandnews24

दक्षिणी ब्राजील में तूफान और बारिश का कहर जारी, तीन की मौत, 12 अब भी लापता

jharkhandnews24

आप सांसद राघव चड्ढा को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली राहत, नहीं खाली करना होगा टाइप-7 सरकारी बंगला

jharkhandnews24

अधीर रंजन चौधरी तुरंत अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए अड़े, हंगामा, लोकसभा सोमवार तक स्थगित

jharkhandnews24

NDA की बैठक में शामिल होंगे चिराग पासवान और मांझी, जेपी नड्डा ने लिखा पत्र

jharkhandnews24

Leave a Comment