May 20, 2024
Jharkhand News24
प्रखंड

संकल्प सेवा फाउंडेशन ने गरीब विधवा, लाचार,वृद्धजनो को दिया कम्बल

Advertisement

संकल्प सेवा फाउंडेशन ने गरीब विधवा, लाचार,वृद्धजनो को दिया कम्बल

नर सेवा नारायण सेवा है : ईश्वर दयाल पांडेय

झारखण्ड न्यूज24
टंडवा
कुन्दन पासवान

प्रखंड अंतर्गत सिसई के बुटखेता टोला में संकल्प सेवा फाउंडेशन के द्वारा गरीब विधवा,असहाय वृद्ध जनों को बढ़ते ठंड से राहत के लिए कम्बल का वितरण किया गया। गरीबों के लिए जाड़े की रात प्रकृति की सबसे बड़े अभिशाप के रूप में आती है। उनके लिए ठण्ड की रात सुरसा की जमुहाई से भी लम्बी लगती है।ऐसे में ठंड की चुभन से राहत के लिए इन गरीबों, असहायों के लिए यह कम्बल काफी उपयोगी साबित होता है। संकल्प सेवा फाउंडेशन ट्रस्ट अपने संकल्प इरादे को दिखाते हुए गरीब विधवा, लाचार, वृद्धजनों को कम्बल प्रदान कर सही सेवा भाव को प्रदर्शित किया। क़रीब साठ गरीब असहायों को कम्बल दिया गया।इसमें अधिकांश वैसे लोग थे जिन्हें इस वर्ष कहीं से अब तक गरम कपड़ा, कम्बल उपलब्ध नहीं हो पाया था। संकल्प सेवा फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष ईश्वर दयाल पांडेय ने कहा कि इस ट्रस्ट का मूल उद्देश्य ही है वंचित, विधवा, असहाय, दिव्यांग, वृद्धजनों की सेवा संकल्पित भाव से करना। इस संकल्प सेवा ट्रस्ट के सचिव प्रो. जय प्रकाश रजक ने कम्बल वितरण करते हुए लोगों के बीच भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में इस ट्रस्ट के माध्यम से हर गरीब, लाचार लोगों को हर संभव मदद किया जाएगा। जिन लाचार, असहाय, वृद्ध जनों को कंबल दिया गया उनमें प्रमुख नाम मो.पैरवा देवी,मो.एतवरिया देवी, मो.रतनी देवी,कविलास देवी,बुल्को देवी,अंदुवा बैठा व अन्य थे। मौके पर विशेष रूप में शैलेश भारतीय, सुमन भारतीय,उदय कुमार पांडेय, धनंजय कुमार पांडेय, संतोष कुमार पांडेय,प्रवेश कुमार, मुकेश आनंद,अभिनव कुमार मिश्रा, नित्यानंद पांडेय, शिवनाथ रजक, पिंकी देवी व अन्य उपस्थित थे।

Advertisement

Related posts

नौजवान करेंगे बदलाव का शंखनाद : संजय मेहता

jharkhandnews24

विष्णुगढ़ थाना के एएसआई मनोज कुमार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने घूस लेते रंगे हाथ दबोचा

jharkhandnews24

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर रन फॉर यूनिटी का हुआ आयोजन

jharkhandnews24

बड़कागांव में बड़े धूमधाम के साथ सुहागिनों ने मनाया करवा चौथ का पर्व

jharkhandnews24

झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक शीला की ओर से सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत सरस्वती विद्या मंदिर शीला में किया गया प्रतियोगिता प्रतिस्पर्धा का आयोजन

jharkhandnews24

भक्ति भाव व पूरी श्रद्धा के साथ की गई माँ विपत्तारिणी की पूजा

jharkhandnews24

Leave a Comment