May 18, 2024
Jharkhand News24
प्रखंड

विष्णुगढ़ थाना के एएसआई मनोज कुमार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने घूस लेते रंगे हाथ दबोचा

Advertisement

विष्णुगढ़ थाना के एएसआई मनोज कुमार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने घूस लेते रंगे हाथ दबोचा

अमूल्य चंद्र पांडे
विष्णुगढ़

विष्णुगढ़ थाना में पदस्थापित ऐएसआई मनोज कुमार को को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो हजारीबाग ने ₹ 6000 रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। बताते चले की विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के हेठली बोदरा निवासी बद्री यादव के नाम 15 अक्टूबर 2023 को विष्णुगढ़ थाना कांड संख्या 246/23 केस दर्ज हुआ था। बद्री यादव की पत्नी ललिता देवी ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो प्रमंडलिय कार्यालय हजारीबाग को आवेदन देकर विष्णुगढ़ थाना के एएसआई मनोज कुमार पर आरोप लगाया था कि मेरे पति पर हुए केस का केस डायरी भेजने के लिए ₹6000 रिश्वत मांग रहे हैं नहीं देने पर जेल भेजने की धमकी देते हैं।

Advertisement

इस पर अपराध निरोधक ब्यूरो ने संज्ञान लेते हुए सत्यापन कराया। आरोप सही पाए जाने पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो हजारीबाग थाना कांड संख्या 16/23 धारा 7(a) भ्रष्टाचार निरोध ( संशोधित) अधिनियम 2018 पंजीकृत कर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो हजारीबाग के ट्रैप टीम के द्वारा दंडाधिकारी एवं दो स्वतंत्र साक्षी के उपस्थिति में मनोज कुमार एएसआई विष्णुगढ़ को ₹6000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तारी के पश्चात अग्रतार कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

भामाशाह सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर के सभी 98 बच्चे प्रथम श्रेणी से हुए उतीर्ण, विद्यालय परिवार ने उज्जवल भविष्य का किया कामना

jharkhandnews24

विधायक अमित यादव ने सलैया एवं कपका पंचायत में किया नल जल योजना का शिलान्यास

jharkhandnews24

तिलेश्वर साहू सेना के मलकोको पंचायत कमिटी का हुआ विस्तार, अध्यक्ष बने फिरोज निजामी व संजय कुमार प्रसाद बने संयोजक

jharkhandnews24

अरुण साहू अपने समस्त कार्यकर्ताओं के साथ आदिशक्ति मां दुर्गा का किया दर्शन

jharkhandnews24

बरही विधानसभा क्षेत्र में बिजली समस्या को लेकर हज़ारीबाग बिजली विभाग के जीएम से मिले पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव

jharkhandnews24

डिवाइन पब्लिक स्कूल गंगपांचो में भगवान बिरसा मुंडा की जयंति व झारखंड स्थापना दिवस मना

jharkhandnews24

Leave a Comment