Advertisement
विष्णुगढ़ के चलखरी खुर्द में बबु नी प्रसाद महतो का 29वां शहादत दिवस मनाया गया
अमूल्य चंद्र पांडेय
विष्णुगढ़
बिष्णुगढ प्रखंड के खरना पंचायत के चलखरी खुर्द में बबुनी प्रसाद महतो का 29 वां शहादत दिवस शनिवार को मनाया गया। उनकी तस्वीर पर क्षेत्रीय विधायक की धर्मपत्नी ललिता देवी ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की। इस अवसर पर ललिता देवी ने गरीब असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। श्रद्धांजली सभा को सबोधित करते ललिता देवी के ने कहा कि बबुनी प्रसाद एक ऐसे आंदोलनकारी नेता थे जिन्होंने समाज के दबे कुचले के लिए अपनी आवाज हमेशा बुलंद किया। जिन्हें भूलाया नही जा सकता। उन्होंने झारखंड राज्य के निर्माण में अग्रनीय भूमिका निभाई हैं। मौके पर विधायक प्रतिनिधि गुरु प्रसाद, वासुदेव महतो, प्रखंड भाजपा के अध्यक्ष किशोर कुमार मंडल, हीरामन महतो, हेमलाली साह, महेंद्र महतो, शेख कलीम सहित काफी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे।
Advertisement