Advertisement
जन कल्याण परिषद समिति ने सलैया में 105 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया
झारखण्ड न्यूज24 बरकट्ठा
जया अहमद
बरकट्ठा। सलैया गांव में जन कल्याण परिषद समिति की ओर से जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल बांटा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष उपेंद्र प्रसाद ने किया। मौके पर ठंड को देखते हुए 105
वृद्ध एंव जरुरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। उन्होंने कहां कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी समिति ने अत्यधिक ठंड को देखते हुए वृद्ध महिला, पुरूष एंव जरूरतमंद को कंबल देने का निर्णय लिया है। समिति के सचिव राजेन्द्र प्रसाद ने बताया की यह संस्था स्वास्थ्य एंव सामाजिक कार्य में लगातार कार्य कर रही है। समिति का उदेश्य है कि प्रत्येक रात्री को मुख्य चौक चौराहों तथा अन्य भीड़ भाड़ वाले स्थान पर रात्री को कंबल वितरण किया जाजगा।
Advertisement