May 10, 2024
Jharkhand News24
प्रखंड

युग निर्माण स्कूल बेहराबाद के विद्यार्थियों ने किया राजगीर, नालंदा ऐतिहासिक स्थलों का परिभ्रमण

Advertisement

युग निर्माण स्कूल बेहराबाद के विद्यार्थियों ने किया राजगीर, नालंदा ऐतिहासिक स्थलों का परिभ्रमण

शैक्षणिक भ्रमण छात्रों के मानसिक व बौद्धिक विकास में सहायक : सोनू पाण्डेय

संवाददाता : बरही

बरही प्रखंड अंतर्गत बेहराबाद में संचालित युग निर्माण स्कूल के बच्चों ने शैक्षणिक भ्रमण के लिए प्राचार्य सोनू पाण्डेय की अनुवाई मे राजगीर और नालंदा पहुंचे। बच्चे राजगीर की पहाड़ियों का अवलोकन, ब्रह्मकुंड, जरासंध का अखाड़ा, गरम जल स्नान सहित विभिन्न ऐतिहासिक स्थल और मंदिरों का अवलोकन किए एवं पहाड़ियों के मनमोहक दृश्य का आनंद उठाएं। उसके बाद बिहार के प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल नालंदा विश्वविद्यालय का परिभ्रमण किया एवं विद्यार्थियों को नालंदा विश्वविद्यालय के इतिहास को विषय विस्तार से देखने और समझने का अवसर प्राप्त हुआ। ऐसे ऐतिहासिक स्थलों के संबंध में बच्चे किताबों में पढ़े थे। लेकिन आज शैक्षणिक भ्रमण के क्रम में किताबों में लिखे इतिहास को समीप से देखने और समझने का मौका मिला। प्राचार्य सोनू पाण्डेय ने कहा कि ऐतिहासिक स्थल का भ्रमण कर छात्र-छात्राओं का इतिहास का अध्ययन प्राप्त करने में सहूलियत होगी। वे ऐतिहासिक स्थल के बारे में किताबों में पढ़ाई करते है। उन्होंने कहा कि विद्यालय यह योजना छात्रों के लिए मानसिक व बौद्धिक विकास में सहायक साबित होती है। शैक्षणिक भ्रमण में शिक्षकों में मोनिका गौतम, पूर्णिमा पाण्डेय, चांदनी कुमारी का सहयोग रहा। भ्रमण करने वाले बच्चों में कन्हैया पांडे, सुजीत यादव, आशीष यादव, रूबी कुमारी, रानी कुमारी, नीतीश कुमार, लल्लू सिंह आदि उपस्थित रहें।

Advertisement

Related posts

आद्राकुड़ी मध्य विद्यालय के प्रधानाचार्य ने लंका उच्च विद्यालय के प्रधानाचार्य को जमकर पिटाई किया, झगड़ा छुड़वाने के दौरान 3 छात्राएं हुई घायल

jharkhandnews24

सॉफ्टेक में मनाया गया 26वाँ स्थापना दिवस समारोह, कई कार्यक्रम का हुआ आगाज, 24 दिसंबर को होगा समापन

jharkhandnews24

चलकुशा प्रखंड मैदान में जेबीकेएसएस द्वारा प्रखंड स्तरीय जन जागरण बैठक का हुआ आयोजन, आगामी विस चुनाव और मुद्दो पर हुई चर्चा

jharkhandnews24

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बोधी बागी मे आगमन से इचाक प्रखंड के लिए ऐतिहासिक पल -डॉ आरसी मेहता

jharkhandnews24

केरेडारी में बह रही है भक्ति की बयार, वातावरण भक्ति मय

jharkhandnews24

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया नमन

jharkhandnews24

Leave a Comment