पूर्व विधायक ने भक्ति जागरण का किया उद्घाटन
भक्ति ही जीवन का मुल उद्देश्य : पूर्व विधायक
संवाददाता : बरही/चौपारण
चौपारण मुखिया संघ अध्यक्ष सह बच्छई पंचायत के मुखिया बिरेंद्र रजक के पिता स्व नथुनी रजक के एकादश पर भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। जिसमे बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, विशिष्ट अतिथि प्रमुख प्रतिनिधि उदय राणा एवं सांसद प्रतिनिधि अर्जुन साहू शामिल हुए। सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। तत्पश्चात पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव एवं प्रमुख प्रतिनिधि उदय राणा ने भक्ति गीत गया, जिसे सुन ग्रामीण झूम उठे। वहीं बाबा म्यूजिकल ग्रुप के कलाकार आनंद पांडेय एवं कुमारी सुमन ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत और झांकी प्रस्तुत किए। जिससे पूरा गांव का माहौल भक्तिमय हो गया। इस दौरान पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की भक्ति में बहुत शक्ति होती है। भक्ति का तात्पर्य है स्वयं को ईश्वर के साथ जोड़ देना और भक्ति ही हमारे जीवन का मूल उद्देश्य है। मौके पर पंसस सहदेव प्रसाद यादव, पूर्व मुखिया अनिल पांडेय, उपमुखिया संजय साव, भाजपा नेता देवल यादव, राजेश रवानी, नकुल रजक, राजेश रजक, सोबरन यादव, छात्र नेता प्रिंस कुमार, शिक्षक शंकर दयाल साव एवं संतोष पाण्डेय सहित सैकड़ों स्थानीय महिला एवं पुरुष मौजूद थे।