May 13, 2024
Jharkhand News24
प्रखंड

बरकट्ठा में झामुमो की प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित. सैकड़ो लोगों ने सदस्यता ग्रहण किया

Advertisement

झारखण्ड न्यूज24 बरकट्ठा

जया अहमद

Advertisement

बरकट्ठा। बरकट्ठा मुख्यालय मैदान में झामुमो की ओर से प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन पूर्व जिला उपाध्यक्ष यासीन खान के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष कुद्दूस अंसारी ने की संचालन श्यामा साव ने किया। मौके पर राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त फागू बेसरा, पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा, केंद्रीय महासचिव संजीव बेदिया, वरिष्ठ नेता कमलनयन सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष यासीन खान, संयोजक मंडली सदस्य इजहार अंसारी, नीलकंठ महतो, केंद्रीय सदस्य बासुदेव महतो, सोनाराम मांझी, चलकुशा प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सलीम अंसारी, मुखिया निजाम अंसारी मौजूद थे। फागू बेसरा ने केंद्र सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा की भाजपा की सरकार जब से आई है मंहगाई कमर तोड़ बढ़ी है। आज भाजपा के शासन काल में आम जनता त्राहिमाम कर रही है। पार्टी देश व राज्य में साम्प्रदायिकता फैलाकर लोगों को एक दूसरे से लडवाकर बांटने का काम कर रही है। उन्होनें आगामी 2024 की लोकसभा और विधान सभा के चुनाव में अभी से कार्यकर्ताओ को लग जाने का अह्वान किया। यासीन खान ने कहा की बरकट्ठा विधान सभा क्षेत्र की जनता इस बार बदलाव का मन बना चुकी है। अब तक बरकट्ठा की जनता को चाचा-भतिजा ने सिर्फ ठगने का काम किया है. आगामी चुनाव में जनता इसका जवाब देगी। इस अवसर पर झारखंड आंदोलन कारी धीरेन्द्र पांडेय, संजय कुमार साव, श्यामदेव यादव, प्रमोद गुप्ता, चंद्रदीप पांडेय, उषा ठाकुर, रंजीत साव, असुरारी पांडेय समेत बड़ी संख्या में महिला-पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

डोभा में डूबने के दो सगे भाइयों की मौत, क्षेत्र में फैला मातम, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

jharkhandnews24

उपायुक्त ने रामनवमी पुजा मे शराब दुकान बंद करने की दी आदेश

jharkhandnews24

अयोध्या से आये अक्षत कलश का भब्य तरीके से भ्रमण

jharkhandnews24

मारवाड़ी महाविद्यालय का युवा महोत्सव इन्द्रधनुष विकसित भारत 1947 संकल्पों को बढ़ावा देगा – डॉ मनोज कुमार

jharkhandnews24

भाजपाइयों ने मनाया स्थापना दिवस

jharkhandnews24

पिपरा में अनियंत्रित होकर यात्रियों से भरी बस पलटी, युवक की मौत, कई हुए घायल

jharkhandnews24

Leave a Comment