May 18, 2024
Jharkhand News24
प्रखंड

भाजपाइयों ने मनाया स्थापना दिवस

Advertisement

भाजपाइयों ने मनाया स्थापना दिवस

भाजपा का कार्यकाल देश का अमृत काल है — मुकेश सिन्हा

झारखंड न्यूज 24 चौपारण
राजेश सहाय

चौपारण प्रखंड के पूर्वी एवं पश्चिमी मंडल में भारतीय जनता पार्टी का 44वां स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। पश्चिमी मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में संसदीय कार्यालय चौपारण में भाजपा के पथ-प्रदर्शक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अंत्योदय संदेश के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मंडल अध्यक्ष ने भाजपा के वर्तमान कालखंड को देश का अमृत काल बताते हुए आसन्न लोकसभा चुनाव में पार्टी के सिद्धांतों पर चलते हुए विजय प्राप्त करने का आह्वान किया। वहीं सेलहारा में पूर्वी मंडल अध्यक्ष सुरेश साव ने भाजपा के 02 से 303 सांसदों के सफर को याद करते हुए निष्ठा पूर्वक पार्टी का काम करने का आग्रह किया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष राजेश सहाय, पूर्व मंडल अध्यक्ष भरत सिंह,सांसद प्रतिनिधि मुकुन्द साव, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष राजकुमार यादव, अर्जुन राणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष गजाधर प्रसाद, सुनील सिंह, मिडिया प्रभारी मुनेश्वर गुप्ता, महामंत्री बालेश्वर साव, सुधीर कौशल, सुरेश साव, बिनोद यादव, मोहन साव सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisement

Related posts

बेहतर वातावरण दें बच्चों को ताकि नियमित स्कूल जायें:-उपायुक्त

jharkhandnews24

सोमवार से स्कूलों में लौटेगी रौनक, पुनः खुलेंगे सभी स्कूल

jharkhandnews24

मत्स्य जीवी सहयोग समिति द्वाराउर्गी जलाशय में डाला गया मत्स्य बीज

jharkhandnews24

कुएं में लगा समरसेबल मशीन एवं तार की चोरी

jharkhandnews24

विजैया मुखिया मकीना खातून ने झारखंड सारथी पुस्तक लॉचिंग पर लेखक मनोज राणा को दी बधाई

jharkhandnews24

बरकट्ठा में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया. छात्रों ने निकाली प्रभात फेरी किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

hansraj

Leave a Comment