May 20, 2024
Jharkhand News24
प्रखंड

बड़कागांव में वन समितियों के बीच पत्तल बनाने वाली मशीन का वितरण किया गया

Advertisement

बड़कागांव में वन समितियों के बीच पत्तल बनाने वाली मशीन का वितरण किया गया

बड़कागांव रितेश ठाकुर

बड़कागांव वन विश्रामागार में शनिवार को वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग हजारीबाग की बैनर तले वन समितियों के बीच सखुआ दोना ,पत्तल बनाने की मशीन का वितरण तथा उपस्थित वन समितियां को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रशिक्षु शशांक शेखर सिंह भारतीय वन सेवा( प्रशिक्षु डीएफओ ) एवं संचालन दशरथ ठाकुर झारखंड वन बचाओ समिति के द्वारा किया गया। इस दौरान जिले भर से आए 7 वन समितियां को दो मशीन हस्चलित एवं एक ऑटोमेटिक, कुल तीन दोना पत्तल बनाने की मशीन का वितरण किया गया। हजारीबाग सदर वन क्षेत्र से खैरा वन समिति, बरही से गोरहर वन समिति , बड़कागांव वन क्षेत्र से कांडतरी वन समिति, पंडरिया वन समिति, सलगा वन समिति, जोराकाठ वन समिति, मनातू वन समिति के बीच 3-3 मशीन का वितरण एवं सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्य में भारतीय वन सेवा पदाधिकारी प्रशिक्षु डीएफओ शशांक शेखर सिंह ने वन समितियां से कहा कि मशीन वितरण से गांव में दोना पत्तल बनाने का कुटीर उद्योग को बढ़ावा मिलेगा, लोगों का जंगल के प्रति लगाव भी बढ़ेगा, जंगल को संरक्षित करने का जोर मिलेगा, लोग दोना पत्तल का प्रोडक्शन से लोगों का आय का स्रोत बढ़ेगा। सखुआ के दोना पत्तल इको फ्रेंडली है जिससे पर्यावरण को किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होता है। एसीएफ एके परमार ने कहा कि वन विभाग पर्यावरण संतुलन के लिए वृक्षारोपण तो करता ही है, वन रोपण सही ढंग से रहे इसलिए ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए एवं समिति को मशीन देकर स्वरोजगार देने का प्रयास किया जा रहा है। रेंजर कमलेश सिंह ने कहा कि ग्रामीणों के बीच जंगल को बचाने के लिए जागरूकता पैदा करना एवं वन समितियां के बीच रोजगार मुहैया करना उद्देश्य है।
आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण विद् सुरेंद्र प्रसाद ने उपस्थित वन समितियां के सदस्यों को वन से संबंधित भजन जागरूकता प्रेरक गीत गाकर लोगों को जागरूक किया गया।
मौके पर उपस्थित लोगों में मुख्य रूप से प्रभारी फॉरेस्टर संतु कुमार, अजय यादव, केशव महतो, विनोद बेसरा, मृणाल भास्कर ,अमर साहू जगन्नाथ रजवार,कांडतरी वन प्रबंधन समिति के सदस्य बालेश्वर महतो,मनोहर सिन्हा, तुलेश्वर महतो, हरिदयाल महतो,पुसनी देवी, मनमतिया देवी, केशमी देवी, अनीता देवी, लीला देवी, बासमती देवी, भुना देवी आदि वन समिति के लोगों उपस्थित थे।

Advertisement

Related posts

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का भाजपाइयों ने बरही चौक पर किया स्वागत

jharkhandnews24

इचाक से खैरा पथ का हो रहे निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

jharkhandnews24

ओमान में फंसे झारखंड के 6 मजदूर, सोशल मिडिया के जरिए सरकार से लगाई वतन वापसी की गुहार

jharkhandnews24

ड्राइवरों की हड़ताल से सड़कों पर पसरा सन्नाटा, यात्री परेशान

jharkhandnews24

बेलकप्पी गांव में आयुष विभाग की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया

jharkhandnews24

आज सभी जगह सुहागिन माताऐ अपने पति के लंबी उम्र एवं लंबी दीर्घायु के लिए किये वट सावित्री का पूजन

jharkhandnews24

Leave a Comment