May 19, 2024
Jharkhand News24
जिला

हिंदी दिवस पर आईलेक्स पब्लिक स्कूल में भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Advertisement

हिंदी दिवस पर आईलेक्स पब्लिक स्कूल में भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

 

Advertisement

हिंदी हमारा गौरव है : शैलेश कुमार

 

संवाददाता : बरही

 

14 सितम्बर हिंदी दिवस के अवसर पर आईलेक्स पब्लिक स्कूल में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 9 और कक्षा 10 के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक शैलेश कुमार ने बच्चों को हिंदी दिवस की बधाई देते हुए की। कक्षा 10 की ख़ुशी कुमारी ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के बाद, हमारे देश ने 14 सितंबर 1949 को हिंदी को अपनी राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था। इसके बाद, हर साल हिंदी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 1953 से हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने से हम अपनी भाषा के प्रति गर्व महसूस करते हैं और हमारे संस्कृति और एकता को साझा करते हैं। हम सभी जानते हैं कि भारत एक विविध देश है, जहां अनेक भाषाएं, जातियां, और संस्कृतियां मिलती हैं। इतनी विविधताओं के बाद भी हिंदी भाषा वह माध्यम है जो हम सभी को एक साथ आने का और एकता के सूत्र में बंधने का रास्ता दिखाती है। हम भारतीय इस विविधता में एकता की शक्ति को समझते हैं और हिंदी को एक माध्यम के रूप में सराहते हैं, जो हमारे सभी भारतीय बंधनों को मजबूत बनाता है। आज के समय में अन्य भाषाएं भी महत्वपूर्ण हैं, लेकिन हिंदी भाषा का अपना विशेष स्थान है। जैसे कि आपकी मां का स्थान कोई और नहीं ले सकता, वैसे ही हिंदी भाषा का स्थान भी कोई और नहीं ले सकता है। हिंदी हमारी भाषा है, हमारी आत्मा का हिस्सा है, और हमारी पहचान है। ऐसा देखने में आता है कि कुछ लोग हिन्दी बोलने में शर्म महसूस करते हैं। उन्हें लगता है कि अगर वो हिन्दी भाषा का इस्तेमाल करेंगे तो लोग उन्हे गंवार समझेंगे, हमें इस सोच को बदलने की जरूरत है और यह समझने की जरूरत है कि हिन्दी हमारे शर्मिंदा होने का नहीं, बल्कि गर्व करने का कारण है। अपने भावों की अभिव्यक्ति हम अपनी मातृभाषा के अलावा किसी ओर भाषा में उतने अच्छे से नहीं कर सकते हैं। कोई और भाषा हिंदी का स्थान नहीं ले सकती हैं। कक्षा 10 के हीं सूरजदेव ने कहा कि भारत विविधाओं का देश हैं। यहां पर प्रदेश और क्षेत्र के हिसाब भाषा या बोली है। लेकिन हिंदी केंद्र और राज्य की आधिकारिक भाषा है। हिंदी को 14 सितंबर 1949 में आधिकारिक भाषा के रूप में शामिल किया गया था। भारत विश्व की सबसे प्राचीन भाषाओं, जैसे “तमिल” और “संस्कृत” का देश भी है। सभी भाषाओं में हिंदी वह भाषा है जो भारत में सबसे ज्यादा बोली जाती है। ऑल इंडिया रेडियो समाचार के अनुसार 2019 में भारत में 615 मिलियन हिंदी भाषी लोग थे। इसीलिए कहा जाता है कि हिंदी उन भाषाओं में से एक है, जो भारत को एकजुट करती है। अगर पूरी दुनिया की बात करें तो अंग्रेजी और मंदारिन (चीनी भाषा) के बाद हिंदी दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। कक्षा 10 की खुशी के कहा कि सदियों से कई संस्कृतियों और बोलियों को अपनाते हुए, हिंदी भाषा आज भारत की सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है और दुनिया में तीसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है, क्योंकि 14 सितंबर 1949 को हमारे संविधान को हिंदी में लिखने का निर्णय लिया गया था। ऐसे में इस दिन को हिंदी दिवस के रूप में मनाना हमारे लिए गर्व की बात है। हिंदी हमारे देश के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह न केवल हमारी राजभाषा है, बल्कि यह हमारी अपनी संस्कृति का माध्यम भी है। हिंदी के माध्यम से न केवल भारत बल्कि दुनिया भर के करोड़ों लोग अपनी भावनाओं और विचारों को बेहतर तरीके से व्यक्त कर सकते हैं।

अंत में सभी बच्चों को अपने दैनिक कार्यकलाप को बिना अंग्रेजी शब्द का प्रयोग किये बताने के लिए कहा गया जिसमें कक्षा 10 की कुमारी पायल ने बाज़ी मारी। विद्यालय के निदेशक शैलेश कुमार ने बताया कि हिंदी एक ऐसी भाषा है जो सभी धर्मों के लोगों को आपस में जोड़े रखने का काम करती है, यह सिर्फ एक भाषा का काम ही नहीं करती बल्कि यह एक देश की संस्कृति, वेशभूषा और रहन-सहन तथा पहचान आदि है। हिंदी एक ऐसी भाषा है जिसकी मदद से भारत के प्रत्येक नागरिक आसानी से आपस में विचार विमर्श कर सकते हैं।तथा हमें अपनी मातृभाषा पे हिन्दी भाषा पे गर्व होनी चाहिए और साथ ही साथ अन्य भाषाओं का भी अधिक से अधिक ज्ञान होना चाहिए।

Related posts

मारपीट की घटना की घटना में पति पत्नी घायल. एक रेफर

hansraj

आजसू पार्टी देवघर जिलाध्यक्ष आदर्श लक्ष्य ने राज्यपाल को लिखा पत्र

hansraj

हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत की मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने 6 विद्यालयों को ली गोद

hansraj

भारतीय नागरिक अधिकार रक्षा मंच के प्रदेश अध्यक्ष चितरंजन प्रसाद गुप्ता पर हुए हमले की समाजसेवी अभी अभिषेक कुमार ने की निंदा

hansraj

*पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने सखी मंडल के बिच किया मिनी ट्रैक्टर वितरण

hansraj

सड़क हादसें के बाद चालक की बेरहमी से पिटाई. ग्रामीणों से बचाने गई महिला थाना प्रभारी, एएसआई, तीन जवान समेत छह हमलें में घायल

hansraj

Leave a Comment