झुरझुरी यादव टोला में विधायक व मुखिया प्रियंका कुमारी की पहल से लगा 200 केवीए का बिजली ट्रांसफार्मर
झारखण्ड न्यूज24 बरकट्ठा
जया अहमद
बरकट्ठा। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झुरझुरी पंचायत के ग्राम यादव टोला में बिजली आपूर्ति सेवा बहाल हो गई है। बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव एवं मुखिया प्रियंका कुमारी के प्रयास से यादव टोला में 200 केवीए का नया बिडली ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराया गया। मुखिया प्रियंका कुमारी एवं पंसस मंजू देवी ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर शुभारंभ किया। मुखिया ने कहा की लगभग एक महीना से यादव टोला के ग्रामीण अंधेरे में रहने को विवश थे। खासकर बच्चो की पढ़ाई लिखाई में काफी परेशानी हो रही थी। इस अवसर पर मुकेश प्रसाद, सुखदेव यादव, दामोदर प्रसाद, मनोज तुरी, गजाधर यादव, बिट्टू , अरुण यादव, धनेश्वर यादव, बहादुर यादव, खगेंद्र प्रसाद, अर्जुन प्रसाद, केदार यादव, पप्पू यादव, तुलसी यादव, छोटेलाल यादव, छोटन यादव, मनोज यादव, मंगर प्रसाद, रोहित प्रसाद, प्रकाश प्रसाद, बीरेंद्र प्रसाद, भीम यादव समेत अन्य लोग उपस्थित थे।